सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   security guard murdered Bhairavgarh area following dispute return of borrowed money.

Ujjain: उधार के पैसे के विवाद में सुरक्षा गार्ड की हत्या, लोहे की रॉड से मारा; महिला को हिरासत में लिया गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में उधार के 50 हजार रुपये को लेकर विवाद में सुरक्षा गार्ड राम कुमावत की लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया है। 

security guard murdered Bhairavgarh area following dispute return of borrowed money.
मृतक राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन में सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले एक युवक की रविवार दोपहर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामला उधार के पैसे लौटाने के दौरान हुए विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने पति-पत्नी और उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। इस दौरान महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

Trending Videos

चिमनगंज थाना क्षेत्र के अनंत नगर निवासी राम कुमावत (40), पिता अशोक कुमावत, एक वाहन शोरूम में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। रविवार दोपहर भैरवगढ़ क्षेत्र स्थित सिद्धवट मंदिर के पास भदेड़ मोहल्ले में उस पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मृतक का भाई बंटी कुमावत और मां कुसुमबाई मौके पर पहुंचे। बंटी के अनुसार, हत्या रामेश्वर मालवीय, उसकी पत्नी प्रेमलता उर्फ भूरी और पुत्र दुर्गेश ने मिलकर की है। बंटी ने बताया कि प्रेमलता ने उनकी मां को फोन कर कहा था कि राम और उसके पति रामेश्वर के बीच विवाद हो गया है, जल्दी आ जाओ।

बंटी के मुताबिक, रामेश्वर ने राम से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रविवार सुबह उसने राम को पैसे लौटाने के लिए बुलाया था। राम बाइक से भैरवगढ़ के लिए निकला, लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो चुके थे और राम खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा था।


पढ़ें:  भोपाल में भाजपा की आक्रोश रैली आज, जन-जन को बताएंगे विपक्षी दलों की असलित, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

एसआई शोभाराम किरार ने बताया कि बंटी कुमावत की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल रामेश्वर के घर के सामने का है और मृतक की बाइक भी वहीं खड़ी मिली है। पुलिस ने देर शाम प्रेमलता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसके पति और पुत्र की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के घर काम करती थी आरोपी महिला
बंटी कुमावत ने बताया कि प्रेमलता पिछले कुछ वर्षों से उनके घर साफ-सफाई का काम करती थी। इसी दौरान उसके पति रामेश्वर से राम की पहचान हुई और उसने उसे पैसे उधार दिए थे। थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक तौर पर हत्या का कारण पैसों का विवाद माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed