{"_id":"6a266b07c2e423167b0a3880","slug":"5-jyotirlinga-yatra-train-from-rewa-dwarka-ellora-darshan-for-shiv-devotees-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4371315-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: शिव भक्तों के लिए रेलवे का तोहफा, 11 जुलाई से चलेगी भारत गौरव ट्रेन; ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: शिव भक्तों के लिए रेलवे का तोहफा, 11 जुलाई से चलेगी भारत गौरव ट्रेन; ज्योतिर्लिंगों के होंगे दर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार
भगवान शिव के भक्तों के लिए भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरू की है। 11 जुलाई 2026 को रीवा से रवाना होने वाली ट्रेन 10 रात और 11 दिन की यात्रा में पांच ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। यात्रा के दौरान एलोरा भी शामिल है।
5 ज्योतिर्लिंग स्पेशल ट्रेन के साथ होंगे द्वारका-एलोरा के भी दर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय रेलवे भगवान शिव के भक्तों के लिए एक खास तोहफा लेकर आया है। रेलवे ने 12 में से 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन नामक एक विशेष रेल सेवा शुरू की है। यह सेवा आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) द्वारा संचालित की जाएगी। हालांकि यह सेवा जुलाई महीने में शुरू होगी, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं में इस सुविधा को लेकर काफी उत्साह है। विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग लोग जो दूर-दराज के स्टेशनों तक पहुंचनें में कठिनाइयों का सामना करते हैं, उन्हें इस सेवा से काफी राहत मिलेगी।
11 जुलाई को भारत गौरव ट्रेन होगी रवाना
आईआरसीटीसी के एग्जीक्यूटिव टूरिज्म राहुल होलकर और रेलवे पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि 11 जुलाई 2026 को रीवा से हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन रवाना होगी जिससे श्रद्धालु 10 रात 11 दिन में सोमनाथ, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर के साथ द्वारकाधीश के दर पर भी हाजिरी लगाएंगे। इस ट्रेन का लाभ उज्जैन, जबलपुर, सतना वालो को मिल सकेगी। जिसका किराया 20,250 रु से शुरू होगा।
पांच ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश मंदिर एवं एलोरा जाएगी
आपने बताया कि मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है। IRCTC की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 11 जुलाई 2026 को रीवा से 5 ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश मंदिर एवं एलोरा यात्रा के लिए रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर और उज्जैन स्टेशन से होते हुए जाएगी। यात्री इन सभी स्टेशनों से सवार हो सकेंगे।10 रात/11 दिन की इस यात्रा में द्वारका, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और एलोरा के दर्शनीय स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Rajya Sabha Election: नटराजन के सामने केवट, खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज?
यह रहेगी सुविधा
पैकेज में LHB कोच में आरामदायक यात्रा, ऑन-बोर्ड व ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन, दर्शनीय स्थलों की सैर, होटल में आवास, टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा, सुरक्षा और हाउसकीपिंग शामिल है।
यह रहेगा पैकेज

Trending Videos

- SL इकोनॉमी: 20,250 रु प्रति व्यक्ति
- 3AC स्टैंडर्ड: 33,250 रु प्रति व्यक्ति
- 2AC कम्फर्ट: 44,000 रु प्रति व्यक्ति

कमेंट
कमेंट X