{"_id":"6a269f95e7f5532d740b230b","slug":"natarajan-vs-kewat-high-stakes-battle-in-mp-rajya-sabha-election-amid-horse-trading-fears-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Rajya Sabha Election: नटराजन के सामने केवट, खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Rajya Sabha Election: नटराजन के सामने केवट, खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच क्या बोले कांग्रेस के दिग्गज?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु सिंह
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर सियासी मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है, जबकि पार्टी का दावा है कि सभी विधायक मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में मजबूती से खड़े हैं।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। भाजपा द्वारा तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की जीत तय है। आइए जानते हैं कांग्रेस के किस दिग्गज नेता ने क्या कहा....
क्या बोले जीतू पटवारी?
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह लड़ाई मध्य प्रदेश के लोकतंत्र की है, और हर हालात में कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा जाएगा। एक तरफ प्रधानमंत्री आह्वान कर रहे हैं कि देश बचाना है, देश संकट में है, दूसरी तरफ भाजपा विधायक खरीद-फरोख्त, लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रहे हैं। मध्य प्रदेश, कांग्रेस एकजुट है, कांग्रेस का प्रत्याशी 500% राज्यसभा जाएगा।
क्या बोले दिग्विजय सिंह?
कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा बड़े भ्रम में है कि वे टूट कर लेंगे। कांग्रेस पूरी तरह संगठित, एकजुट है और पूरी दृढ़ता से सभी कांग्रेस के विधायक कांग्रेस के उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को भरपूर समर्थन देंगे और भाजपा की जो हमेशा से टूट की रणनीति रही है वह सफल नहीं होगी। मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और हम सब कांग्रेस के लोग एकजुट हैं।
विज्ञापन
क्या बोले उमंग सिंघार?
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा तीसरा उम्मीदवार उतारने पर कहा, "यह भाजपा की फूट का उम्मीदवार है। वे आखिरी तक तय नहीं कर पाए कि किसे उम्मीदवार बनाना है। उनका हर गुट यह कह रहा था कि इसे उम्मीदवार बनाएं, उसे बनाएं। यह फूट का उम्मीदवार है तो फूटेगा।
ये भी पढ़ें- Explainer: केवट या मीनाक्षी नटराजन, मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर कौन चुना जाएगा, क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या बोले जयवर्धन सिंह?
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि अचानक से कल रात को भाजपा ने तीसरा प्रत्याशी घोषित किया है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस का एक-एक विधायक मीनाक्षी नटराजन के साथ खड़ा है। जहाँ भाजपा पूरे देश में यह पाठ सिखा रही है कि महिलाओं को 33% आरक्षण मिलना चाहिए, तो ऐसा क्या कारण है कि मध्य प्रदेश से जब तीन सांसद राज्यसभा जा रहे हैं और उसमें से एक महिला कांग्रेस प्रत्याशी है तो भाजपा क्यों छल-कपट कर रही है? अगर भाजपा मीनाक्षी जी को सांसद बनने से रोकने का प्रयास कर रही है, तो भाजपा महिला विरोधी है।
इधर, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने सोमवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने लगभग सभी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट के मैदान में आने के बाद कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद तेज कर दी है। नामांकन के समय कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित विधायक दल के सदस्य मौजूद रहे। विधानसभा परिसर में मीनाक्षी नटराजन ने गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान जीतू पटवारी खुद विधायकों को रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष तक लेकर पहुंचे।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X