सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Actor Varun Dhawan and actress Kirti Suresh visited Mahakal

Ujjain News: वरुण धवन, एटली और कीर्ति सुरेश ने किए महाकाल के दर्शन, बोले- मांगने नहीं, प्रार्थना करने आए हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 08:48 AM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने फिल्म ‘बेबी जॉन’ की सफलता के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया और बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आत्मिक अनुभव साझा किया।

Ujjain News: Actor Varun Dhawan and actress Kirti Suresh visited Mahakal
महाकाल दरबार में अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

क्रिसमस से मौके पर अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘बेबी जॉन’ कल से रिलीज होने वाली है। फिल्म की सफलता के लिए मंगलवार को वरुण धवन और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे, जहां वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। भस्म आरती के दौरान उन्होंने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और भस्म आरती के हर उस अनुभव को महसूस किया जो कि आत्मा को परमात्मा से मिलने का प्रयास करता है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान अभिनेता वरुण धवन और कीर्ति सुरेश दोनों ही परंपरागत वस्त्रों में नजर आए। इस दौरान जहां वरुण धवन कुर्ता पजामा पहन रखा था। वहीं, अभिनेत्री भी हरे रंग का सलवार सूट पहनकर भस्म आरती देखने पहुंची। नंदी हाल में लगभग 2 घंटे तक यह भस्म आरती के दौरान वरुण धवन हाथ जोड़े और जय श्री महाकाल का उद्घोष करते दिखाई दिए। भस्मार्ती उपरांत पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी द्वारा चांदी द्वारा से वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के माध्यम से बाबा महाकाल का पूजन दर्शन करवाया गया।


फिल्म की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री कीर्ति सुरेश

बाबा महाकाल का पूजन दर्शन करने के बाद वरुण धवन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर में आकर बहुत अच्छा अनुभव हुआ। बहुत अच्छे से भगवान की आरती की गई। आरती के दौरान मेरे दिल में जो फीलिंग जागी है मैं उसके बारे में आपको कुछ नहीं बता सकता। बाबा महाकाल से उन्होंने क्या मांगा इसके जवाब में उन्होंने बताया कि भगवान फिल्म से भी बड़े हैं। मैं उनसे कुछ मांगने नहीं आया था। मैंने सिर्फ उनके दर्शन कर अपनी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना की है, जिससे कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आए।

वर्ष 2012 से शुरू की थी अभिनय के सफर की शुरुआत
वरुण धवन एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। वरुण ने अपने अभिनय के सफ़र की शुरुआत करण जौहर की फ़िल्म स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर (2012) से की। इसके लिए उन्हें एक फ़िल्मफेयर पुरस्कार भी मिला, लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फ़िल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं।

तमिल, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में कर चुकीं है कीर्ति सुरेश
कीर्ती सुरेश एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो तमिल, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में दिखाई देती हैं। कीर्ति सुरेश को 10 अगस्त 2019 को 66वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरुस्कार फ़िल्म महानती के लिए मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed