फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2026: हर साल एक लाख युवाओं को नौकरी, हर जिले में बनेगा MSME पार्क; सीएम ने किए कई बड़े ऐलान

Sat, 15 Aug 2026 11:03 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 15 Aug 2026 11:03 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं, किसानों, उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने 2027 को 'युवा वर्ष' घोषित करते हुए हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार देने और हर जिले में एमएसएमई पार्क स्थापित करने की घोषणा की।
 

विज्ञापन
Independence Day 2026: Jobs for one lakh youths annually, MSME parks to be set up in every district; CM makes
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
80वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को पूरा मध्यप्रदेश देशभक्ति के रंग में रंग गया। चारों ओर तिरंगा लहराया और देशभक्ति गीतों ने युवाओं को उत्साह से भर दिया। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन हुआ और ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन बजाई गई। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। परेड में सशस्त्र दलों ने हर्ष फायर किया और पुलिस बैंड ने देश भक्ति गीतों की धुनों से वातावरण में राष्ट्र प्रेम और समर्पण के भाव का संचार किया। परेड में पुलिस बैंड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री  यादव ने प्रदेश के नाम अपने संदेश में समान नागरिक संहिता,  किसान, खेत, निवेश, शिक्षा, युवा, वन, धर्म-संस्कृति सहित हर क्षेत्र का जिक्र किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए युवाओं, किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं।  


ये भी पढ़ें-  Independence Day Special: भोपाल की आजादी की अनकही कहानी, 15 अगस्त के बाद भी 2 साल चला तिरंगे और विलय का संघर्ष

 
Independence Day 2026: Jobs for one lakh youths annually, MSME parks to be set up in every district; CM makes
मुख्यमंत्री मोहन यादव सलामी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
हर साल एक लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 85 हजार से अधिक युवाओं की शासकीय सेवा में नियुक्ति की है। आने वाले समय में हर वर्ष एक लाख से अधिक युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। अगले एक वर्ष में एक लाख से अधिक युवाओं को आईटीआई में प्रवेश दिलाने और हर साल 10 हजार युवाओं को ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अलग से प्लेसमेंट सेल बनाया जाएगा, जो उद्योगों और युवाओं के बीच समन्वय का काम करेगा। 

ये भी पढ़ें- तिरंगामय हुआ मध्यप्रदेश: भोपाल में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, जिलों में मंत्रियों ने किया ध्वजारोहण

 
Independence Day 2026: Jobs for one lakh youths annually, MSME parks to be set up in every district; CM makes
लाल परेड ग्राउंड पर परेड करती पुलिसकर्मियों की टुकड़ियां - फोटो : अमर उजाला
2027 को बनाया जाएगा 'युवा वर्ष'
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2025 को निवेश और रोजगार वर्ष तथा 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने के बाद अब वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के समग्र विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, रोजगार, स्टार्टअप, खेल और नेतृत्व क्षमता जैसे सात प्रमुख क्षेत्रों पर काम किया जाएगा। 

जन विश्वास अभियान और मिशन GYANII पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का भरोसा ही सुशासन की सबसे बड़ी ताकत है। जनकल्याण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जनविश्वास और जनसंवाद जरूरी हैं। इसी सोच के साथ 7 अगस्त 2026 से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का नारा 'न देरी, न दूरी' है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना है। अभियान का पहला चरण 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार ने 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश त्रिवर्षीय रोलिंग बजट लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'GYAN' (गरीब, युवा, नारी और किसान) मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने इसमें उद्योग और बुनियादी ढांचे को जोड़कर 'GYANII' मॉडल तैयार किया है।


ये भी पढ़ें-  स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश: 'लंबे संघर्ष से मिली आजादी, आज समर्थ राष्ट्र बनकर उभर रहा भारत'

हर जिले में बनेगा एमएसएमई पार्क
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक एमएसएमई पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 10 नए एमएसएमई क्लस्टर भी विकसित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भोपाल में इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से नए केंद्र की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या बढ़ाकर 12 हजार से अधिक करने और 100 नए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य भी रखा गया है। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal News:  भोपाल मेट्रो में अब कम होगा इंतजार, 17 अगस्त से हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2026: Jobs for one lakh youths annually, MSME parks to be set up in every district; CM makes
लाल परेड ग्राउंड पर सीएम सलामी लेते हुए - फोटो : अमर उजाला
मरीजों की जांच होगी पेपरलेस
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि 1 नवंबर 2026 से प्रदेश में मरीजों की जांच को पूरी तरह पेपरलेस बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सभी जानकारी डिजिटल रूप से सुरक्षित रखी जाएगी। जांच के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की ऑनलाइन सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले तीन महीनों में एक हजार नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। अगले छह महीनों में एक हजार और डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक और चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश में चिकित्सा विश्वविद्यालयों की संख्या दो हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनेंगे चार फास्ट ट्रैक कोर्ट
युवाओं को राहत देने के लिए सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए चार फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का फैसला किया है। इसके अलावा ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी और ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की भी घोषणा की गई।

ये भी पढ़ें- MP News: रोशनी से जगमगाया भोपाल, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए सरकारी भवन

किसान कल्याण पर भी रहा जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए 'कवच योजना' लागू कर चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं के लिए कृषि भूमि के अधिग्रहण पर किसानों को चार गुना मुआवजा देने का फैसला भी लागू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास

प्रदेश के हर जिले को बनाया जाएगा निर्यात केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक जिले को निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए सभी 55 जिलों की निर्यात कार्य योजनाएं तैयार कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 2027 में फिर से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed