{"_id":"6a7fed78372cf1977802114c","slug":"independence-day-2026-cm-mohan-yadav-hoists-tricolour-in-bhopal-ministers-lead-flag-hoisting-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तिरंगामय हुआ मध्यप्रदेश: भोपाल में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, जिलों में मंत्रियों ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगामय हुआ मध्यप्रदेश: भोपाल में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, जिलों में मंत्रियों ने किया ध्वजारोहण
Sat, 15 Aug 2026 10:09 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sat, 15 Aug 2026 10:09 AM IST
सार
80वें स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। वहीं, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कुंवर विजय शाह समेत अन्य मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराया। समारोहों में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
- फोटो : Jansampark MP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय, विजय शाह समेत अन्य मंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
मंत्री विजय शाह
- फोटो : Amar Ujala
खंडवा में मंत्री विजय शाह मौजूद रहे
खंडवा में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन से हुई। इसके बाद मंत्री विजय शाह ने जिले के मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया। इस दौरान जिला कलेक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा और एसपी अगम जैन मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री विजय शाह ने आसमान में तिरंगे रंग में रंगे गुब्बारे छोड़े। साथ ही उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस जवानों ने हर्ष फायर किया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : Amar Ujala
देवास में कैलाश विजयवर्गीय ने ध्वजारोहण किया
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे और उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और आमजन मौजूद रहे। समारोह में परेड ने मंत्री को सलामी दी।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे और उन्होंने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी और आमजन मौजूद रहे। समारोह में परेड ने मंत्री को सलामी दी।