{"_id":"6a7fdbe1f685472e9c00cbcc","slug":"india-rising-as-a-capable-and-empowered-nation-mp-cm-mohan-yadav-extends-independence-day-wishes-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश: 'लंबे संघर्ष से मिली आजादी, आज समर्थ राष्ट्र बनकर उभर रहा भारत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश: 'लंबे संघर्ष से मिली आजादी, आज समर्थ राष्ट्र बनकर उभर रहा भारत'
Sat, 15 Aug 2026 08:54 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:54 AM IST
सार
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी हमारे लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने सामर्थ्यवान देश के रूप में खड़ा है।
विज्ञापन
सीएम डॉ मोहन यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद देश को आजादी मिली है। आज भारत दुनिया के सामने एक सामर्थ्यवान और समर्थ राष्ट्र के रूप में खड़ा है।
स्वतंत्रता का यह पर्व देश के लिए गौरव का अवसर- सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता का यह पर्व देश के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने देश की प्रगति का श्रेय प्रधानमंत्री के नेतृत्व को देते हुए कहा कि भारत आज दुनिया के सामने अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कामना की कि भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और देश की उन्नति होती रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का अस्तित्व मानवता के कल्याण, सभी के हित और ‘जियो और जीने दो’ की भावना के लिए बना रहे। उन्होंने कहा कि देशवासी अपने स्वाभिमान के साथ जीवन जिएं और भारत की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ती रहे। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

VIDEO | Bhopal, Madhya Pradesh: CM Mohan Yadav hoists the national flag at his residence on the occasion of the 80th Independence Day; says India stands as a strong and capable nation under Prime Minister Narendra Modi's leadership.
विज्ञापन विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/K2Zgaihbpw— Press Trust of India (@PTI_News) August 15, 2026