{"_id":"6a7ff614d718554b85000fad","slug":"10-year-old-girl-molested-in-bhopals-kamla-nagar-neighbor-rushes-in-upon-hearing-screams-and-saves-her-from-assault-bhopal-news-c-1-1-noi1404-4615191-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़: पड़ोसी युवक कमरे में ले गया, चीख सुनकर पड़ोसी ने बचाया; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़: पड़ोसी युवक कमरे में ले गया, चीख सुनकर पड़ोसी ने बचाया; आरोपी गिरफ्तार
Sat, 15 Aug 2026 11:14 AM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:14 AM IST
सार
भोपाल के कमला नगर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसी ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कमला नगर थाना क्षेत्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घर के बाहर अकेली खेल रही बच्ची को पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक बहला-फुसलाकर जबरन अपने कमरे में ले गया। बच्ची की बहादुरी और सतर्क पड़ोसी की तत्परता से बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
चीख सुनकर पहुंचे पड़ोसी ने बचाया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता स्कूली छात्रा है। बीती दोपहर बच्ची घर के आसपास अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने उसे देखा और बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और जोर-जोर से शोर मचाया।
आरोपी की करतूत सामने आई
बच्ची की चीख सुनकर पास ही रहने वाला एक पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचा। संदेह होने पर उसने दरवाजा खटखटाया और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद आरोपी की करतूत सामने आ गई। पड़ोसी ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। 28 वर्षीय आरोपी किराये का कमरा लेकर रहता है और निजी काम करता है। वह शादीशुदा है या नहीं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी के संबंध में पूरी जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी को कमरा देने वाले मकान मालिक ने उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराया था या नहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जबलपुर में बार कर्मचारी की हत्या: सहकर्मी युवती पर चाकू से किए कई वार, हिरासत में आरोपी युवक
पड़ोसियों ने पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कुछ और पड़ोसी भी वहां इकट्ठा हो गए और आरोपी की पिटाई कर दी। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।