फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Independence Day celebrated at BJP state office; CM says we must fight against dynastic politics and urban

MP: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सीएम बोले- परिवारवाद और अर्बन नक्सलवाद से लड़ना होगा

Sat, 15 Aug 2026 11:21 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 15 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिवारवाद और अर्बन नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का सामना करना होगा।

विज्ञापन
MP: Independence Day celebrated at BJP state office; CM says we must fight against dynastic politics and urban
भाजपा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद नेताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  स्वतंत्रता दिवस पर CM मोहन यादव का संदेश: 'लंबे संघर्ष से मिली आजादी, आज समर्थ राष्ट्र बनकर उभर रहा भारत'
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस अपने संकल्पों को दोहराने का अवसर 
मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है और देश ने हमेशा दुनिया के सामने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह अपने कर्तव्यों और संकल्पों को दोहराने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी मिलने तक अनगिनत लोगों ने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। आजादी के बाद सभी प्रधानमंत्रियों ने अपने स्तर पर देश के विकास में योगदान दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यै भी पढ़ें-  तिरंगामय हुआ मध्यप्रदेश: भोपाल में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, जिलों में मंत्रियों ने किया ध्वजारोहण

तिरंगा यात्राएं राष्ट्रभक्ति का प्रतीक 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है और देश के युवा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए परिवारवाद और अर्बन नक्सलवाद जैसी चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत अपनी एकता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत नेतृत्व के बल पर हर चुनौती से निपटने में सक्षम है। उन्होंने प्रदेशभर में निकाली गई तिरंगा यात्राओं को राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताया।

ये भी पढ़ें-  Independence Day Special: भोपाल की आजादी की अनकही कहानी, 15 अगस्त के बाद भी 2 साल चला तिरंगे और विलय का संघर्ष

देख की अखंडता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखना और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed