बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मंगलवार शाम को महाकाल मंदिर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। लेकिन उन्हें बिना दर्शन किए ही मंदिर से वापस लौटना पड़ा। सिर्फ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी गर्भगृह में जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सके। दरअसल आलिया-रणबीर और आयान मुखर्जी के आने से पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के मुख्य और VVIP शंख द्वार पर जोरदार हंगामा कर दिया था, जिसके बाद रणबीर-आलिया और अयान मुखर्जी तीनों को उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के घर पहुंचना पड़ा।
Brahmastra: उज्जैन आए रणबीर-आलिया नहीं कर पाए महाकाल के दर्शन, बीफ वाले बयान पर बजरंग दल का हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Sep 2022 03:38 PM IST
सार
उज्जैन पुलिस सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली, जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर महाकाल मंदिर पहुंचने वाले थे। तब ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान आलिया, रणबीर और आर्यन तीनों को उज्जैन कलेक्टर के घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
