फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Blind Murder Solved in Ujjain: Friend Kills 23-Year-Old Over Affair with Sister, Smashed Head with Brick

अंधेकत्ल का खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, बहन से प्रेम प्रसंग के शक में ईंट से कूच डाला सिर

Thu, 16 Jul 2026 04:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 04:16 PM IST
सार

जूना नागदा में ईंट भट्टे के पास मिले 23 वर्षीय लखन मालवीय की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपी उसका दोस्त देव चन्द्रवंशी निकला, जिसने मृतक की बहन से प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में ईंट से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Blind Murder Solved in Ujjain: Friend Kills 23-Year-Old Over Affair with Sister, Smashed Head with Brick
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी

विस्तार

जूना नागदा में ईंट भट्टे के पास मिले युवक के शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। जिसे पुलिस ने अंधा कत्ल मानकर जांच शुरू की थी, उस मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक का हत्यारा कोई और नहीं, उसका अपना दोस्त निकला।

विज्ञापन


14 जुलाई की शाम जूना नागदा स्थित बाबू कबाड़ी के ईंट भट्टे के पास 23 वर्षीय युवक का शव मिला था। सूचना मिलते ही नागदा थाना पुलिस, FSL टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की मौत सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव से हुई है। जांच में मृतक की पहचान नई आबादी निवासी लखन उर्फ लाला मालवीय उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर मृतक के परिचित 20 वर्षीय देव चन्द्रवंशी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: जातीय समीकरण साधने भाजपा उतारेगी दिग्गज, हर समाज के लिए अलग चुनावी प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसपी विक्रम अहिरवार ने बताया कि आरोपी और मृतक आपस में दोस्त थे। आरोपी का मृतक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने ईंट से लखन के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीएसपी ने बताया कि ये एक चुनौतीपूर्ण अंधा कत्ल का केस था। लेकिन पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के दम पर महज 24 घंटे में आरोपी तक पहुंचकर मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी देव चन्द्रवंशी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed