फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Datia By-election: BJP to field stalwarts to balance caste equations; separate election plans for every commun

दतिया उपचुनाव: जातीय समीकरण साधने उतारेगी भाजपा के दिग्गज, हर समाज के लिए अलग चुनावी प्लान

Thu, 16 Jul 2026 11:12 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 16 Jul 2026 11:12 AM IST
सार

Datia By-election: दतिया उपचुनाव में भाजपा ने जातीय समीकरणों के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार की है। विधानसभा सत्र के बाद अलग-अलग समाजों के बीच प्रचार के लिए मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Datia By-election: BJP to field stalwarts to balance caste equations; separate election plans for every commun
दतिया उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जातीय समीकरणों के हिसाब से चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। विधानसभा का 20 से 24 जुलाई तक चलने वाला मानसून सत्र समाप्त होते ही सरकार और संगठन पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतरेंगे। पार्टी अलग-अलग समाजों में प्रभाव रखने वाले मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को उसी वर्ग के मतदाताओं के बीच प्रचार की जिम्मेदारी सौंपेगी, ताकि अधिक से अधिक वोट अपने पक्ष में किए जा सकें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एनडीडीबी के कामों में अडंगा और संघ की नाराजगी से मंत्री लखन पटेल से छिना पशुपालन विभाग, अब आनंद की कमान
विज्ञापन


दतिया विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा प्रभाव अनुसूचित जाति, ब्राह्मण और काछी-कुशवाह समाज का माना जाता है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इन्हीं वर्गों के मतदाता चुनाव परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। भाजपा ने भी अपनी रणनीति का केंद्र इन्हीं समाजों को बनाया है। पार्टी को सबसे बड़ी चुनौती ब्राह्मण मतदाताओं को एकजुट रखने की है। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का इस समाज में मजबूत प्रभाव माना जाता रहा है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के पक्ष में ब्राह्मण वोटों को बनाए रखने के लिए पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई है। इसी कारण उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री राकेश शुक्ल सहित कई ब्राह्मण नेताओं को प्रचार अभियान में सक्रिय भूमिका दी जाएगी। अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट और दिलीप अहिरवार को चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मोहन यादव बोले-'नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस', अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

वहीं पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को भी अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है।
काछी-कुशवाह समाज को साधने के लिए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को दतिया में अधिक समय देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ग्वालियर के सांसद भरत सिंह कुशवाह को पहले ही दतिया उपचुनाव का चुनाव प्रभारी बनाया जा चुका है। यादव, लोधी, पाल और बघेल समाज के बीच प्रचार के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री प्रहलाद पटेल, धर्मेंद्र लोधी और ऐदल सिंह कंसाना भी सक्रिय रहेंगे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ब्राह्मण, जाटव-अहिरवार और काछी-कुशवाह समाज इस उपचुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। 
दतिया उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह पर दांव लगाया है। 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: टेक-होम राशन की जिम्मेदारी बदली, 10,800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

दतिया में किस जाति के कितने वोट
अनुसूचित जाति (जाटव, अहिरवार सहित) : करीब 60 हजार वोटर
ब्राह्मण : करीब 35 हजार वोटर
काछी-कुशवाह : करीब 27 हजार वोटर
बघेल, पाल व क्षेत्रीय समाज : करीब 25 हजार वोटर
यादव : करीब 18 हजार वोटर
वैश्य : करीब 15 हजार वोटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed