फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bharat Tex-2026: CM Mohan Yadav to hold one-on-one meetings with investors; will also deliberate on t

MP News: भारत टेक्स-2026 मे निवेशकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे सीएम मोहन यादव, पर्यटन निवेश पर भी करेंगे मंथन

Thu, 16 Jul 2026 11:04 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 16 Jul 2026 11:04 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स-2026 में देश-विदेश के निवेशकों से मुलाकात करेंगे। वे मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल और गारमेंट क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के साथ फेथ कॉन्क्लेव में पर्यटन निवेश पर भी चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Bharat Tex-2026: CM Mohan Yadav to hold one-on-one meetings with investors; will also deliberate on t
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स-2026 में देश-विदेश के प्रमुख निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे टेक्सटाइल, गारमेंट और फुटवियर क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें, राउंड टेबल चर्चा और एमओयू कार्यक्रमों में शामिल होकर नए निवेश आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही वे फेथ कॉन्क्लेव-2026 में भी हिस्सा लेंगे, जहां पर्यटन के जरिए आर्थिक विकास और रोजगार सृजन पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री भारत टेक्स-2026 में मध्यप्रदेश पवेलियन का निरीक्षण करेंगे। यहां राज्य की उद्योग हितैषी नीतियां, आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना, कौशल विकास, धार में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क और टेक्सटाइल क्षेत्र की पूरी वैल्यू चेन को प्रदर्शित किया जाएगा। वे मीडिया से भी बातचीत करेंगे और उद्योग जगत को प्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: टेक-होम राशन की जिम्मेदारी बदली, 10,800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की मौजूदगी में टेक्सटाइल एवं गारमेंट क्षेत्र पर राउंड टेबल चर्चा होगी। इसमें 100 से अधिक उद्योगपति, निवेशक और विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। चर्चा में निर्यात बढ़ाने, वैश्विक प्रतिस्पर्धा, लॉजिस्टिक्स, सतत विनिर्माण और कौशल विकास जैसे विषयों पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री यादव प्रमुख टेक्सटाइल कंपनियों और वैश्विक ब्रांडों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात भी करेंगे। इन बैठकों में नए निवेश, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, रोजगार सृजन और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा होटल द लीला में आयोजित "मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर" विषयक इंटरैक्टिव सत्र को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Cabinet: 2027 होगा 'युवा वर्ष',19 जुलाई को जगदीशपुर में विशेष कैबिनेट बैठक;UCC मसौदे को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री निवेशकों के सामने मध्यप्रदेश की उन विशेषताओं को रखेंगे, जिनके कारण राज्य देश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेश केंद्रों में शामिल हो रहा है। प्रदेश में कपास उत्पादन से लेकर स्पिनिंग, वीविंग, डाइंग, फिनिशिंग और गारमेंट निर्माण तक पूरी टेक्सटाइल वैल्यू चेन उपलब्ध है। धार में विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क और देश का सबसे बड़ा ऑर्गेनिक कॉटन उत्पादक राज्य होने का भी विशेष उल्लेख किया जाएगा। इस दौरान अपैरल, मैनमेड एंड टेक्निकल टेक्सटाइल तथा कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल सहित कई संस्थाओं के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी प्रस्तावित हैं। 

ये भी पढ़ें-  एनडीडीबी के कामों में अडंगा और संघ की नाराजगी से मंत्री लखन पटेल से छिना पशुपालन विभाग, अब आनंद की कमान

मुख्यमंत्री फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) के दो दिवसीय कॉन्क्लेव में भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में पर्यटन को आर्थिक विकास और रोजगार का प्रमुख माध्यम बनाने, पर्यटन स्थलों के विकास, निजी निवेश बढ़ाने और भारत को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री इस मंच से निवेशकों को जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने का भी आमंत्रण देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed