सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister of Tripura visited Lord Shri Mahakaleshwar, said after the darshan

Ujjain News: त्रिपुरा के सीएम ने किए भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन, बोले- पचास साल बाद आया हूं, सब बदल गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर देश व त्रिपुरा की समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर के भव्य स्वरूप की सराहना की। मंदिर परिसर में संध्या आरती के बाद होलिका दहन तथा धुलेंडी पर भस्म आरती में हर्बल गुलाल अर्पित करने की परंपरा निभाई जाएगी। 

Chief Minister of Tripura visited Lord Shri Mahakaleshwar, said after the darshan
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने किए दर्शन - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोमवार को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोमवार को सपत्नीक भगवान महाकाल के दर्शन किए। परंपरा अनुसार उन्होंने सोला पहना और नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। इसके बाद भगवान का आशीर्वाद लिया और फिर नंदी महाराज का जलाभिषेक करते हुए उनके कान में मनोकामना भी कही।

Trending Videos


मंदिर प्रबंध समिति की ओर से कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक द्वारा डॉ साहा का स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव शेयर करते हुए मीडिया से कहा कि करीब 50 साल बाद में यहां आया हूं। काफी समय से सोच रहा था भगवान महाकाल के दर्शन करने की। आज दर्शन करके बहुत खुश हूं। भगवान से यही प्रार्थना की है कि देशवासियों का कुशल एवं मंगल हो। त्रिपुरावासियों के लिए भी प्रार्थना की कि वहां समृद्धि हो और हम अच्छे से काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मुरैना में बाइक चोर के कंधे पर बर्थ-डे पार्टी मनाने वाला TI निलंबित, सीएम बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पहले मंदिर को केवल टीवी पर देखते थे
मीडिया से चर्चा में डॉ. माणिक साहा ने कहा कि वे करीब 50 साल बाद महाकाल मंदिर आए हैं। पहले वे मंदिर को केवल टीवी पर देखते थे, लेकिन अब मंदिर ने भव्य और विशाल स्वरूप ले लिया है। उन्होंने भगवान महाकाल से देश की खुशहाली, प्रधानमंत्री को और अधिक शक्ति प्रदान करने तथा त्रिपुरा के लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की।

संध्या आरती के पश्चात होगा होलिका दहन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज 2 मार्च को प्राचीन परंपरा अनुसार संध्या आरती के पश्चात होलिका दहन किया जाएगा तथा तीन मार्च को धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा। श्री महाकालेश्वर भगवान की सायं आरती में सर्वप्रथम बाबा श्री महाकालेश्वर जी को हर्बल गुलाल व परंपरानुसार शक्कर की माला अर्पित की जाएगी। सायं आरती के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में ओंकारेश्वर मंदिर के सामने होलिका के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात होलिका दहन किया जाएगा। तीन मार्च धुलेंडी के दिन प्रातः 4 बजे भस्मार्ती में सर्वप्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर जी को मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों द्वारा हर्बल गुलाल अर्पित किया जाएगा।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने किए दर्शन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने किए दर्शन

 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने किए दर्शन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। 

 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने किए दर्शन

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पुहंचे बाबा महाकाल के दरबार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed