{"_id":"6a30d5f6f0483248c30cfff8","slug":"fir-soft-threats-hard-ujjain-bahus-plea-is-sp-office-the-last-hope-for-justice-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4400000-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: 'तीन साल से सहती रही जुल्म', ससुर-जेठ और पति ने बहू डंडों से पीटा, अब SP-IG से लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: 'तीन साल से सहती रही जुल्म', ससुर-जेठ और पति ने बहू डंडों से पीटा, अब SP-IG से लगाई इंसाफ की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
Ujjain: उज्जैन में एक महिला ने अपने पति, जेठ और ससुर पर लगातार मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस पर हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए एसपी और आईजी से न्याय तथा सुरक्षा की मांग की है।
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक टेंट व्यवसायी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर बहू की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद राघवी थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर रिपोर्ट में धारा बढ़ाने और जान बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमरे में घुसकर की मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, महिदपुर तहसील के टेंट व्यवसायी बाबू भाई मुल्तानी की बहू रुकसाना बी ने अपने पति, जेठ और ससुर के खिलाफ लगातार मारपीट करने और घर से निकालने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए थाना राघवी में शिकायत दर्ज कराई है। घटना पांच दिन पहले की है। फरियादी रुकसाना बी ने बताया कि उनके साथ मारपीट का सिलसिला पिछले तीन वर्षों से चल रहा है। पांच दिन पहले उनके कमरे में आकर ससुर बाबू मुल्तानी, जेठ रफीक और पति फिरोज ने उनके साथ मारपीट की। रुकसाना को कुएं पर और घर से बाहर जाने को लेकर लकड़ी और नल की रॉड से पीटा गया। उनके बाल खींचे गए और बीच-बचाव करने आए उनके बेटे रेहान और बेटी फिजा के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
'पहले भी तोड़ दिया था मां का हाथ'
फरियादी के बेटे रेहान ने बताया कि दो साल पहले उनकी मां की इतनी पिटाई की गई थी कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। उस समय समाज के वरिष्ठ लोगों द्वारा समझौता कर मामला दबा दिया गया था।
भाई के पहुंचने पर दर्ज हुई शिकायत
रुकसाना बी ने बताया कि पांच दिन पहले उनके साथ हुई निर्मम मारपीट की जानकारी उन्होंने सुसनेर निवासी अपने भाई शाहरुख को दी। इसके बाद वह महिदपुर पहुंचा और थाना राघवी में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर ससुर, जेठ और पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बीट प्रभारी चौहान ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: IAS बनने का सपना अधूरा रह गया; 5 पेज के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, फंदे पर झूल गया UPSC अभ्यर्थी
खुली धमकियों से डरा परिवार, SP-IG से लगाई गुहार
फरियादी रुकसाना बी, उनके भाई शाहरुख तथा बेटे-बेटी ने जिला पुलिस अधीक्षक और आईजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मामले में हस्तक्षेप कर सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
