सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Class 10 Second Exam Results Declared: Poor performance even in the second attempt; pass rates stand at 40.47%

10वीं द्वितीय परीक्षा परिणाम घोषित: दूसरे मौके में भी कमजोर प्रदर्शन, नियमित 40.47%, स्वाध्यायी 28.94% पास

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 16 Jun 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। नियमित विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 40.47 और स्वाध्यायी विद्यार्थियों का 28.94 प्रतिशत रहा। दोनों वर्गों में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन कुल परिणाम चिंता बढ़ाने वाले रहे।

Class 10 Second Exam Results Declared: Poor performance even in the second attempt; pass rates stand at 40.47%
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा (10वीं) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों को मिले दूसरे अवसर में भी अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। नियमित और स्वाध्यायी दोनों वर्गों में आधे से अधिक विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए।


नियमित विद्यार्थियों का 40.47 प्रतिशत रिजल्ट
नियमित श्रेणी में कुल 1 लाख 44 हजार 788 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 1 लाख 44 हजार 784 विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। कुल 58 हजार 608 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 86 हजार 176 विद्यार्थी असफल रहे। नियमित वर्ग में लड़कों का पास प्रतिशत 37.40 और लड़कियों का 44.56 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाध्यायी विद्यार्थियों का प्रदर्शन और कमजोर
स्वाध्यायी श्रेणी में कुल 33 हजार 139 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 33 हजार 130 विद्यार्थियों का परिणाम घोषित हुआ। केवल 9 हजार 590 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हो सके, जबकि 23 हजार 540 विद्यार्थी असफल रहे। इस वर्ग में लड़कों का पास प्रतिशत 27.06 और लड़कियों का 31.56 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


लड़कियां फिर रहीं आगे
द्वितीय परीक्षा के परिणाम में भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। नियमित और स्वाध्यायी दोनों श्रेणियों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक दर्ज किया गया। इससे एक बार फिर छात्राओं की शैक्षणिक बढ़त देखने को मिली।

प्रथम श्रेणी पाने वाले कम
नियमित वर्ग में 13 हजार 344 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि स्वाध्यायी वर्ग में यह संख्या मात्र 128 रही। अधिकांश विद्यार्थी द्वितीय और तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को झटका
नियमित और स्वाध्यायी दोनों श्रेणियों को मिलाकर 1 लाख 9 हजार 716 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे। यह आंकड़ा बताता है कि द्वितीय परीक्षा भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के लिए राहत साबित नहीं हो सकी।

शिक्षा विभाग के सामने बड़ी चुनौती
द्वितीय परीक्षा के नतीजों ने कमजोर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन, अतिरिक्त कक्षाएं और सुधारात्मक शिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जा सके।

यह भी पढ़ें-आज रात 12 बजे तक बढ़ी तबादलों के लिए समय सीमा; कई विभाग जारी कर सकेंगे अपनी सूची



यहां देखें अपना रिजल्ट
विद्यार्थी अपना 10वीं द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in⁠ तथा रिजल्ट पोर्टल result.mponline.gov.in⁠ पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं।

संक्षिप्त आंकड़ों में रिजल्ट
कुल पंजीकृत नियमित विद्यार्थी: 1,44,788
परिणाम घोषित: 1,44,784
उत्तीर्ण: 58,608
अनुत्तीर्ण: 86,176
नियमित परीक्षा परिणाम: 40.47%
कुल पंजीकृत स्वाध्यायी विद्यार्थी: 33,139
परिणाम घोषित: 33,130
उत्तीर्ण: 9,590
अनुत्तीर्ण: 23,540
स्वाध्यायी परीक्षा परिणाम: 28.94%
कुल मिलाकर
कुल पंजीकृत विद्यार्थी: 1,77,927
कुल परिणाम घोषित: 1,77,914
कुल उत्तीर्ण: 68,198
कुल अनुत्तीर्ण: 1,09,716
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed