सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal Temple Serves Free Prasad-Breakfast to 4,171 NEET Aspirants at 8 Centers

NEET Exam 2026: नीट परीक्षार्थियों के लिए महाकाल मंदिर की पहल, आठ केंद्रों पर मिला निःशुल्क अल्पाहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में NEET-2026 परीक्षा के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने 4,171 परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए 8 परीक्षा केंद्रों पर निःशुल्क जलपान व अल्पाहार की व्यवस्था की। 

Mahakal Temple Serves Free Prasad-Breakfast to 4,171 NEET Aspirants at 8 Centers
मंदिर द्वारा की गई ऐसी व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाबा महाकाल की नगरी में आस्था के साथ सेवा का संगम भी देखने को मिला। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने रविवार को आयोजित NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले 4,171 परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए विशेष व्यवस्था की। परीक्षा के दौरान शहर के 8 परीक्षा केंद्रों पर मंदिर के अन्नक्षेत्र की ओर से निःशुल्क जलपान और अल्पाहार वितरित किया गया।



मंदिर समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप यह पहल की गई है। इसके तहत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (सांवेर रोड), पीएम श्री केवी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर, कालिदास गर्ल्स कॉलेज, महाराजवाड़ा क्रमांक-2 स्कूल तथा गर्ल्स स्कूल सराफा सहित 8 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही मंदिर समिति की टीमें तैनात रहीं। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थी भूखे पेट परीक्षा न दें। परीक्षा से पहले पौष्टिक अल्पाहार मिलने से विद्यार्थियों को सकारात्मक वातावरण मिला और उनका मनोबल भी बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जबलपुर में किया योग, CM मोहन यादव भी रहे मौजूद; तस्वीरें
विज्ञापन


व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सहायक प्रशासक, प्रभारी, सह-प्रभारी तथा आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। पूरे अभियान की जिम्मेदारी उप प्रशासक एवं डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव को सौंपी गई थी, जिनके मार्गदर्शन में सुबह से ही अल्पाहार वितरण का कार्य शुरू हुआ।

सेवा का संदेश
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की यह पहल दर्शाती है कि धार्मिक संस्थान केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। परीक्षा के तनावपूर्ण माहौल में मंदिर की ओर से उपलब्ध कराया गया प्रसाद स्वरूप अल्पाहार विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
NEET परीक्षा के लिए शहर के सभी 8 केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। उज्जैन पुलिस और सीआरपीएफ के जवान रेलवे स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों तक तैनात रहे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि 1:30 बजे के बाद सभी केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक नोडल अधिकारी और ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed