सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   MP Lok Sabha Polls CM Mohan Yadav commented on Congress in Agar-Malwa

MP LS Polls: आगर-मालवा में सीएम मोहन बोले- कांग्रेस नेता को यह भी नहीं पता कि आलू जमीन पर उगता है कि आसमान पर

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 May 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

'पहले देश में कई बम धमाके होते थे, लेकिन जब से मोदी सरकार बनी है, तब से देश से आतंकवाद खत्म हो गया है। राम मंदिर को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा'।

MP Lok Sabha Polls CM Mohan Yadav commented on Congress in Agar-Malwa
आगर-मालवा में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को देवास-शाजापुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आगर-मालवा पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय बस स्टैंड पर सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने जमकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता को यह भी नहीं पता कि आलू जमीन पर उगता है कि आसमान पर। वह आलू को सोना बनाने की मशीन की बात करते हैं। कांग्रेस संविधान को खतरे में बताती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2014 से केंद्र में है। कभी भी संविधान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो अपने कार्यकाल की शुरुआत ही संविधान की पुस्तक को नमन करके की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने मोदी और पाकिस्तान के बारे में भी टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाई। पहले देश में कई बम धमाके होते थे। लेकिन जब से मोदी सरकार बनी है, तब से देश से आतंकवाद खत्म हो गया है। राम मंदिर को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि राम मंदिर बनने से कांग्रेस वालों का वोट बैंक छिन गया है। अब 2024 में मोदी सरकार बनते ही मथुरा का नंबर आने वाला है। हमें सबको मिलकर श्री कृष्ण को मुस्कुराते हुए देखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed