सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tractor Fraud Mastermind Arrested: 20 Tractors Worth 1.2 Crore Seized

Ujjain News: ट्रैक्टर धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस खोज रही थी चार ट्रैक्टर मिल गए 20

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
सार

भाटपचलाना पुलिस ने किसानों से किराए के नाम पर ट्रैक्टर हड़पने वाले आरोपी रफीक को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि उसने चार नहीं, बल्कि 20 ट्रैक्टर हड़पे थे। करीब 1.80 करोड़ रुपये के ट्रैक्टर जब्त किए गए। आरोपी किसानों को लालच देकर ट्रैक्टर बेच या गिरवी रख देता था। 

Tractor Fraud Mastermind Arrested: 20 Tractors Worth 1.2 Crore Seized
आरोपी को पकड़ा - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

भाटपचलाना थाना पुलिस के पास 29 अप्रैल को एक शिकायत पहुंची थी कि एक व्यक्ति द्वारा चार ट्रैक्टर किराए पर लिए गए, लेकिन बाद में न तो उसे किराया दिया गया और न ही ट्रैक्टरों को लौटाया गया। पुलिस ने किसानों द्वारा धोखाधड़ी एवं ट्रैक्टर वापस नहीं करने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चार नहीं बल्कि 20 ट्रैक्टर बरामद किए गए। इनकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है। 
Trending Videos


पुलिस ने आरोपी रफीक पिता गनी मोहम्मद निवासी ग्राम माधीपुरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 316(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा बछोट ने बताया कि भाटपचलाना थाना पुलिस ने किसानों के साथ ट्रैक्टरों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी रफीक पिता गनी मोहम्मद निवासी ग्राम माधीपुरा को गिरफ्तार किया है। वह मासिक किराया देने का लालच देकर किसानों से ट्रैक्टर हड़पता था। पुलिस ने विभिन्न जिलों से 20 ट्रैक्टर लगभग 1 करोड़ 80 लाख के जब्त किए हैं। थाना प्रभारी भाटपचलाना निरीक्षक सतेंद्र सिंह चौधरी एवं उनकी टीम ने इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में आया अनोखा मामला: सगी बहनों ने जताई पतियों को बदलने की इच्छा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

भोले भाले किसानों को फंसाता था रफीक
आरोपी रफीक पटेल ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले किसानों को निशाना बनाया और अधिक मासिक किराया देने का प्रलोभन देकर उनके ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेता था। वह ट्रैक्टरों को बिना मालिक की अनुमति के अन्य जिलों में बेच देता या गिरवी रख देता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने मोबाइल नंबर बदलता रहता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उज्जैन, इंदौर, धार एवं रतलाम के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 20 ट्रैक्टर जब्त किए।

यह ट्रैक्टर किए जब्त
1. EICHER MOTORS - 485 - MP-43-AC-7267
2. EICHER MOTORS - 485 USG - MP-43-ZC-4862
3. SONALIKA - DI 35 SC - MP-43-AD-1042
4. POWAR TRAC - EURO 42 E1 - MP-43-ZC-9737
5. SONALIKA - DI-60 - RJ-09-RA-8787
6. SWARAJ - 735 FE - MP-70-A-0297
7. EICHER MOTORS - 485 V2 - MP-43-ZG-2971
8. SONALIKA - 740 DI - MP-45-AA-9289
9. MAHINDRA - 585 DI - MP-46-AA-2649
10. EICHER MOTORS - 368 USJ - MP-11-ZE-8724
11. SONALIKA - DI-35 - (रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिया गया)
12. JOHNDEERE - 5045 DV-2 - MP-43-ZD-0590
13. SONALIKA - DI-734 - MP-13-ZP-1909
14. SWARAJ - 744 - MP-43-AB-4744
15. SONALIKA - DI-740 - MP-45-AA-6861
16. MASSEY - MF7250 VI1 - MP-45-ZJ-8151
17. MAHINDRA - 475 DI - MP-13-AC-2148
18. MASSEY - MF241 DI E2 - MP-45-ZJ-8147
19. EICHER MOTORS - (मॉडल नहीं दिया गया) - (रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिया गया)
20. SWARAJ - 735 FE - MP-43-AC-4061

आरोपी को पकड़ा

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed