सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   UDA Gets New Chairman: Ravi Solanki Appointed Ujjain Development Authority Head

यूडीए को मिला नया अध्यक्ष: रवि सोलंकी के हाथों में शहर की बड़ी कमान, जानिए इस बार कौन-कौन से चेहरे हैं शामिल?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 09:55 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन विकास प्राधिकरण को दो साल बाद नया संचालक मंडल मिला, जिसमें रवि सोलंकी को अध्यक्ष बनाया गया है और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व को साधने की कोशिश की गई है।

UDA Gets New Chairman: Ravi Solanki Appointed Ujjain Development Authority Head
रवि सोलंकी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) को रविवार को राजनीतिक संचालक मंडल मिल ही गया। इसके मनोनयन में संतुलन बैठाने में दो साल लग गए। अंततः भाजपा पृष्ठभूमि के चेहरों को इसमें मौका दिया गया। मोटे तौर पर संचालक मंडल में महिलाओं सहित सभी जातीय वर्गों के प्रतिनिधित्व को साधने की कोशिश की गई है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और खासकर उज्जैन दक्षिण विधानसभा से जुड़े लोगों को इस मंडल में तरजीह दी गई है।

Trending Videos

जानें किसे क्या पद मिला यूडीए में?
यूडीए का अध्यक्ष रवि सोलंकी को बनाया गया है। मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा (रामा गुरु), सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया को संचालक नियुक्त किया गया है। ये सभी आगामी आदेश तक, यानी कम-से-कम सिंहस्थ महापर्व 2028 तक कार्य करेंगे। अध्यक्ष, दोनों उपाध्यक्ष और तीन संचालक उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा से संबद्ध हैं। अमित श्रीवास्तव को सांसद अनिल फिरोजिया की पसंद बताया जाता है, जबकि विजय अग्रवाल और रामा गुरु को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा की पसंद माना जा रहा है। शेष पांच सदस्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निकट माने जाते हैं। उपाध्यक्ष मुकेश यादव की दबंग पृष्ठभूमि और रवि वर्मा की ग्रामीण क्षेत्र में पकड़ के चलते उन्हें तवज्जो दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार गिरने के बाद जब शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने थे, तब भी रवि सोलंकी का नाम यूडीए के चेयरमैन के रूप में सामने आया था, लेकिन उनकी जगह श्याम बंसल को जिम्मेदारी दी गई थी। वर्ष 2023 में डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार फिर रवि सोलंकी का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया।

सीएम खुद रहे हैं दस वर्षों तक यूडीए के अध्यक्ष
मुख्यमंत्री के निजी मामलों, पारिवारिक आयोजनों और सार्वजनिक मंचों पर उनकी भूमिका लगातार देखी गई है। यह स्पष्ट था कि उनके महत्व को देखते हुए उन्हें सत्ता में अहम राजनीतिक जिम्मेदारी दी जाएगी। पिछले चार दशकों में यूडीए के इतिहास पर नजर डालें तो कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से सत्ता संभाली है। डॉ. मोहन यादव स्वयं भी ऐतिहासिक रूप से लगभग 10 वर्षों तक इसके अध्यक्ष रह चुके हैं।

जानें क्या-क्या काम करती है यूडीए
यूडीए एक डिपॉजिट निर्माण एजेंसी है, जो लघु एवं मध्यम श्रेणी की कॉलोनियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रदेश स्तरीय आवास योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ बड़े मॉल, बाजार और अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी कार्य किया जाता है। महाकालेश्वर मंदिर का विस्तार, काल भैरव और शनि मंदिर का विकास, नए सिंहस्थ कार्यालय का निर्माण, आंतरिक और बाहरी सड़कों का निर्माण तथा आधुनिक गीता भवन का निर्माण भी यूडीए के जिम्मे है। महिदपुर के डोंगला क्षेत्र में आधुनिक वेधशाला की स्थापना भी इसकी उपलब्धियों में शामिल है।

उज्जैन विकास प्राधिकरण में रवि सोलंकी की नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन को नए स्वरूप में विकसित करना चाहते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों में नए प्रकल्प लाने के साथ-साथ सिंहस्थ महापर्व 2028 के आयोजन के माध्यम से उज्जैन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।

UDA के नए अध्यक्ष रवि सोलंकी और टीम

यूडीए के नए अध्यक्ष रवि सोलंकी व टीम में शामिल चेहरे।

 

UDA के नए अध्यक्ष रवि सोलंकी और टीम

आदेश।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed