सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Double Murder Cracked in 24 Hours: Son-in-law Killed Mother-in-law & Her Partner Over Family Dispute

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: उज्जैन में दामाद ने सास और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 20 Jun 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के राघवी थाना क्षेत्र में खेत की मेड़ पर मिले महिला और पुरुष के शवों के मामले में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पारिवारिक विवाद और रंजिश के चलते दामाद ने अपने भाई और साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

Ujjain Double Murder Cracked in 24 Hours: Son-in-law Killed Mother-in-law & Her Partner Over Family Dispute
पुलिस ने किया दो हत्यारों को गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन में घटित दोहरे हत्याकांड को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है। वहीं, थाना राघवी पुलिस ने महुडीपुरा रोड पर मिले महिला-पुरुष के शवों के मामले में दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दामाद और उसके भाई को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।


राघवी थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह बन्देवार ने बताया कि 18 जून को ग्राम महुडीपुरा रोड स्थित खेत की मेड़ पर कालूराम वर्मा (40 वर्ष), निवासी बैलाखेड़ा और मंजुबाई शर्मा (42 वर्ष), निवासी बैलाखेड़ा के शव मिले थे। सूचना पर राघवी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, भौतिक साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर हत्या का मामला सामने आने पर थाना राघवी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह और एसडीओपी महिदपुर जेडेन लिंगजर्पा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बन्देवार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की। इसके बाद अनिल पिता आनंदीलाल (24 वर्ष), निवासी बरखेड़ा बुजुर्ग और कालूराम पिता आनंदीलाल (28 वर्ष), निवासी बरखेड़ा बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि रफीक पिता मुबारक (46 वर्ष), निवासी नवदुर्गा कॉलोनी, अभी फरार है।

विज्ञापन

हत्या की वजह बना पारिवारिक विवाद

ये भी पढ़ें- Ujjain: श्री महाकाल का अनोखा श्रृंगार, पहले भांग से सजाया, फिर स्वास्तिक और चंद्रमा के स्वरूप में दिए दर्शन

पूछताछ में सामने आया कि मृतका मंजुबाई के कालूराम वर्मा से अवैध संबंध थे। मंजुबाई की बेटी की शादी आरोपी अनिल से हुई थी। शादी के बाद अनिल की पत्नी बार-बार मायके चली जाती थी। अनिल के समझाने के बावजूद मंजुबाई और उसके परिजन बेटी को ससुराल भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

इसी रंजिश के चलते अनिल ने अपने भाई कालूराम और साथी रफीक के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा और मंजुबाई व कालूराम वर्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार आरोपी रफीक की तलाश जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed