{"_id":"6a27e771d81b96f8b400d672","slug":"ujjain-panics-over-6-pm-bomb-threat-from-pakistan-turns-out-to-be-prank-after-3-hour-police-standoff-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4375006-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: 'छह बजे उड़ेगा टॉवर चौक', पाकिस्तान से आई धमकी से दहला उज्जैन, पुलिस ने तीन घंटे में किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: 'छह बजे उड़ेगा टॉवर चौक', पाकिस्तान से आई धमकी से दहला उज्जैन, पुलिस ने तीन घंटे में किया खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार
उज्जैन में एक पाकिस्तानी नंबर से टॉवर चौक को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई। तीन घंटे तक पुलिस ने कॉलर से संपर्क बनाए रखा और बम स्क्वॉड ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। बाद में कॉलर ने इसे मजाक बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उज्जैन पुलिस ने धमकी के बाद सघन छानबीन की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोमवार की शाम उज्जैन की सांसें थम सी गईं। वजह बना पाकिस्तान के नंबर से आया एक मैसेज- शाम 6 बजे टॉवर चौक बम से उड़ा दूंगा। नाम लिखा था मोहम्मद मुश्ताक, जो खुद को देश का एजेंट बता रहा था। यह धमकी सीधे उज्जैन के अजय पटेल के मोबाइल पर दोपहर 4:30 बजे आई। घबराने की बजाय अजय ने फौरन माधव नगर पुलिस को खबर की।
Trending Videos
बस फिर क्या था, पुलिस का सिस्टम फुल एक्टिव मोड में आ गया और पुलिस ने अजय का फोन अपने कब्जे में लिया और अगले तीन घंटे तक उसी पाकिस्तानी नंबर से बात करती रही। एक तरफ टॉवर चौक पर बम स्क्वॉड का सर्च ऑपरेशन, दूसरी तरफ कॉलर से इनपुट निकालने की कोशिश के साथ ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रही। देर रात जब पूरा अमला टेंशन में था तभी देर रात कॉलर का आखिरी मैसेज आया- भाई प्रैंक कर रहा था। पूरी मेहनत, पूरी दहशत, एक लाइन में खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात
इस तरह धमकी भरे मैसेज आए, फिर प्रैंक की जानकारी देने वाला मैसेज आया।
- फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस का एक्शन मोड
भले ही धमकी प्रैंक निकली, उज्जैन पुलिस रिस्क नहीं ले रही। शहर के हर पब्लिक प्लेस पर चेकिंग टाइट कर दी गई है। मैसेज भेजने वाले और उसे रिसीव करने वाले, दोनों से पूछताछ जारी है। आधिकारिक बयान का इंतज़ार है।
टॉवर चौक पर चला सर्च अभियान
एहतियात के तौर पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने तुरंत टावर चौक और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सघन सर्चिंग की। हर कोने की बारीकी से जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग और सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस धमकी देने वाले युवक से भी पूछताछ कर रही है।

कमेंट
कमेंट X