सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Armourer Branch In-Charge Found Dead Under Mysterious Circumstances in Umaria Police Line

Umaria: उमरिया पुलिस लाइन में सनसनी, आर्मोरर शाखा प्रभारी विजय कुमार सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

उमरिया पुलिस लाइन में आर्मोरर शाखा प्रभारी विजय कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक तनाव की चर्चा है, लेकिन अधिकारी फिलहाल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

Armourer Branch In-Charge Found Dead Under Mysterious Circumstances in Umaria Police Line
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब आर्मोरर शाखा में पदस्थ एक पुलिस कर्मचारी ने खुद की गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान विजय कुमार सिंह (54) निवासी जमुनिया, जिला सागर के रूप में हुई है। वे वर्तमान में उमरिया पुलिस लाइन की आर्मोरर शाखा के प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। विजय कुमार सिंह लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे और हथियारों के रखरखाव व संबंधित व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन


पढ़ें: इंदौर में हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पर संवाद, वक्ता बोले- एल्गोरिदम की गुलाम हो गई डिजिटल पत्रकारिता

प्रारंभिक स्तर पर सूत्रों के बीच यह चर्चा है कि विजय कुमार सिंह कुछ समय से पारिवारिक समस्याओं और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विभागीय अधिकारी फिलहाल जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रहे हैं।

सहकर्मियों के अनुसार विजय कुमार सिंह शांत स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनकी अचानक मौत की खबर से पुलिस लाइन में शोक के साथ-साथ कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने कभी सार्वजनिक रूप से किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उनके उमरिया पहुंचने के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोतवाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed