सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Four Arrested with 120 Bottles of Corex in Forest Drug Deal Bust

Umaria News: जंगल में चल रही थी कोरेक्स की सौदेबाजी, घुनघुटी पुलिस ने दबिश देकर चार आरोपियों को दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार

उमरिया पुलिस ने किरिया काड़ी जंगल में कार्रवाई कर नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 बोतल कोरेक्स सिरप जब्त की। प्रारंभिक जांच में छत्तीसगढ़ तक नेटवर्क के तार जुड़े होने की बात सामने आई है।

Four Arrested with 120 Bottles of Corex in Forest Drug Deal Bust
इस रिक्शे से चल रही थी सौदेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी चौकी पुलिस ने नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किरिया काड़ी के जंगल में चल रही कथित कोरेक्स की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 120 बोतल कोरेक्स सिरप बरामद की है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार घुनघुटी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किरिया काड़ी के जंगल क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से नशीली कफ सिरप की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी विजय सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। बताया जाता है कि जंगल के सुनसान इलाके में एक ऑटो और एक कार के बीच कोरेक्स सिरप की लेन-देन चल रही थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 120 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आवासीय मकानों में दुकान खोली तो खैर नहीं, हाउसिंग बोर्ड ने दिया अल्टीमेटम; 3 नोटिस के बाद निरस्त होगी लीज
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मानपुर क्षेत्र के आरोपी छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति को कोरेक्स सिरप बेचने की तैयारी में थे। हालांकि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच अभी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज सिंह चंदेल निवासी मानपुर, अनिकेत विश्वकर्मा निवासी गोपहरू जिला शहडोल, अरुण कुशवाह निवासी नौरोजाबाद तथा भोलू पटेल निवासी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन की भी पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि कोरेक्स सिरप का उपयोग लंबे समय से नशे के रूप में किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में पुलिस की यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बरामद सिरप की बाजार कीमत और उसके स्रोत की भी जांच की जा रही है। घुनघुटी चौकी प्रभारी विजय सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके कब्जे से 120 बोतल कोरेक्स सिरप जब्त की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed