{"_id":"69493f1541b93fecf6082b22","slug":"woman-raped-and-murdered-in-pali-house-owner-arrested-umaria-news-c-1-1-noi1225-3761556-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बंधवाबारा हत्याकांड का खुलासा, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, घर मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बंधवाबारा हत्याकांड का खुलासा, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, घर मालिक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाबारा में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने घर मालिक राजकुमार गोड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सफाई के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर शव छिपा दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाबारा में महिला का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस घर से महिला का शव बरामद हुआ था। उसी घर के मालिक राजकुमार गोड़ को पुलिस ने हत्या और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी एस.सी. बोहित ने बताया कि 20 दिसंबर को आरोपी राजकुमार गोड़ ने मृतका अमशिया बैगा (45 वर्ष), पति सोहन बैगा को अपने घर साफ-सफाई कराने के बहाने बुलाया था। महिला जब आरोपी के घर पहुंची, उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपा दिया।
एसडीओपी ने बताया कि महिला के अचानक लापता होने और बाद में आरोपी के घर से शव मिलने पर पुलिस को शुरू से ही संदेह था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलाया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई।
ये भी पढ़ें- 'MP में रिकॉर्ड 95 FIR, इतनी हिंदुस्तान में कहीं नहीं!' शिवराज सिंह की रिपोर्ट पर बोले कृषि मंत्री
पूछताछ के दौरान आरोपी राजकुमार गोड़ ने महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपी के बयान और जुटाए गए ठोस साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस जघन्य अपराध से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X