{"_id":"65e14965d7ec5097710c399a","slug":"vidisha-news-fight-between-abvp-and-law-students-in-ssl-jain-college-vidisha-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha News: एसएसएल जैन कॉलेज में अभाविप और विधि छात्रों के बीच मारपीट, प्राचार्य के कक्ष में चले लात-घूसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha News: एसएसएल जैन कॉलेज में अभाविप और विधि छात्रों के बीच मारपीट, प्राचार्य के कक्ष में चले लात-घूसे
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Mar 2024 08:50 AM IST
विज्ञापन
सार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सिविल लाइन थाने में आदित्य राजोरिया के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, विधि के छात्रों ने सिविल लाइन और बाद में एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।
प्रंसिपल के कक्ष में हुई मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विदिशा के जैन कॉलेज में उस समय विवाद हो गया जब पिछले दिनों हुए वार्षिक उत्सव में कुछ विजेताओं को पुरस्कार नहीं मिल पाए। मामले में चर्चा करने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य जैन कॉलेज पहुंचे, प्रिंसिपल के कक्ष में बातचीत चल रही थी। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन करने वाले विधि विभाग के छात्र आदित्य राजोरिया और अभाविप के सदस्यों के बीच प्रिंसिपल रूम में हाथापाई शुरू हो गई।
Trending Videos
विवाद की सूचना तुरंत ही सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सिविल लाइन थाने में आदित्य राजोरिया के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, आदित्य राजोरिया के साथ पढ़ने वाले अन्य विद्यार्थियों ने पहले सिविल लाइन और बाद में एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधि के विद्यार्थियों ने कहा कि बाहर के छात्र आकर कॉलेज में डराते धमकाते हैं और मारपीट की जा रही है। विधि के सभी छात्रों का भविष्य खराब करने की चेतावनी देते हैं। आदित्य के साथ मारपीट की बात करते हुए उन्होंने पुलिस द्वारा उल्टे आदित्य को ही गिरफ्तार करने का आरोप पुलिस पर लगाया है, जबकि मारपीट करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ छात्र अभी भी खुले में घूम रहे हैं। प्रिंसिपल शोभा जैन ने झूमा-झटकी की बात स्वीकार को करते हुए मामले में जांच की बात कही है।

कमेंट
कमेंट X