सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Deaf Cricket Madhya Pradesh deaf cricket team gets new captain know who is Aman Chouksey

Deaf Cricket: मध्यप्रदेश के मूकबधिर क्रिकेट टीम को मिला नया कप्तान, जानें कौन हैं अमन चौकसे

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के रहने वाले अमन चौकसे को डीफ क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। बचपन में ही अमन के सामने मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा, फिर परिवार की मदद से उन्होंने सफलता हासिल की।

Deaf Cricket Madhya Pradesh deaf cricket team gets new captain know who is Aman Chouksey
अमन चौकसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा जिले में शमशाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के मूकबधिर युवक ने अपनी मेहनत की दम पर वो कर दिखया है, जिसका सपना उसने देखा था। युवक जो की जन्म से ही मूकबधिर है। युवक की मेहनत लगन से आज नगर सहित पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। युवक अमन का मध्यप्रदेश IDCA नेशनल क्रिकेट टीम के कप्तान के लिए चयन किया गया है, जिससे नगर सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।

Trending Videos


बता दें कि बिहार में आयोजित होने वाली IDCA नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप फॉर डेफ 2024 में शमशाबाद के होनहार युवक 22 वर्षीय अमन चौकसे पिता प्रेम नारायण चौकसे मध्यप्रदेश की क्रिकेट टीम का नेतृत्व करेंगे, जिससे शमशाबाद नगर सहित मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। ये चैंपियनशिप 13 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक पटना बिहार में होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि ये चैंपियनशिप का आठवां संस्करण है, जो की बधिर आयोग दिल्ली द्वारा संचालित की जाती है। अमन चौकसे बॉलिंग ऑल राउंडर के तौर पर खेलते हैं एवं बधिर समूह में आईपीएल भी खेल चुके हैं, जिसे डीपीएल कहा जाता है। वो उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा थे और मैन ऑफ़ सीरीज रहे थे। 

इसके पूर्व डीपीएल में जम्मू का टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। दिल्ली टेस्ट और केरल टेस्ट में उनकी टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अमन चौकसे जुडो कराटे में भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं और चेन्नई, गोवा, भोपाल और नर्मदापुरम में खेल चुके हैं। अमन जन्म से ही बोलने एवं सुनने में असक्षम हैं।

अमन चौकसे ने B,Com में ग्रेजुएशन एवं PGDCA की डिग्री की है और किसान परिवार से संबंध रखते हैं। वहीं, अमन की इस उपलब्धि पर उनके मित्र व नगर के युवाओं में काफी खुशी देखी जा रही है। साथ उन युवकों को प्रेरणा बने हैं, जो अमन जैसे मूकबधिर हैं, जिनको सही दिशा नहीं मिलती आज यह उनके प्रेरणा स्रोत बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed