Vidisha News: कैंसर की पीड़ा से टूटा हौसला, रिटायर्ड शिक्षा विभाग कर्मचारी ने मारी खुद को गोली; मौत
विदिशा में पुरानपुर कलारी के पीछे मैदान में 61 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक का शव मिला। परिजनों के अनुसार कैंसर से पीड़ित बुजुर्ग ने मानसिक तनाव में आत्मघाती कदम उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदिशा शहर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना से सन्न रह गया। पुरानपुर कलारी के पीछे स्थित खुले मैदान में 61 वर्षीय बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास उनकी लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी मिली। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
घटना का पता उस समय चला जब सुबह क्रिकेट खेलने पहुंचे बच्चों की नजर शव पर पड़ी। घबराए बच्चों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।
मृतक की पहचान अतुल चतुर्वेदी (61) के रूप में हुई है, जो शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह मूल रूप से नौलास गांव के निवासी थे और वर्तमान में आज्ञाराम कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
पढ़ें: 'मेरी बेटी को इंसाफ चाहिए' ट्विशा के माता-पिता का फूटा दर्द, बोले- उसे मार दिया गया
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अतुल चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लगातार इलाज, दवाइयों और शारीरिक कमजोरी के कारण वह मानसिक रूप से भी काफी परेशान रहने लगे थे। परिवार के अनुसार पिछले कुछ महीनों से वह तनाव में रहते थे और अक्सर अकेले गुमसुम बैठे दिखाई देते थे। बताया जा रहा है कि रविवार शाम वह घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि सोमवार सुबह उनके निधन की खबर मिली।
पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि हथियार को बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल और अन्य दस्तावेज भी जांच के दायरे में लिए गए हैं ताकि उनकी मानसिक स्थिति और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

कमेंट
कमेंट X