सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Jan Ashirwad Yatra In Vidisha CM Shivraj says Congress is scared of support being received for Jan Ashirwad Ya

Jan Ashirwad Yatra In Vidisha: CM शिवराज बोले- जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे समर्थन से घबराई कांग्रेस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Jan Ashirwad Yatra In Vidisha: ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आर्शीवाद यात्रा के विदिशा जिले में पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वरिष्ठ नेताओं ने जनसभा में जनसमर्थन मांगा।

Jan Ashirwad Yatra In Vidisha CM Shivraj says Congress is scared of support being received for Jan Ashirwad Ya
सीएम शिवराज सहित अन्य बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में कराए गए गरीब कल्याण एवं जनहितैषी कार्यों के आधार पर पार्टी आपका आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाल रही है। यात्राओं को मिल रहे जन समर्थन से कांग्रेस घबराई हुई है। उनकी जन आक्रोश रैली की हवा निकल गई है और इससे कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं और अधिकारियों को धमकी देने लगे हैं। मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट कर वित्त विभाग के अधिकारियों को धमकी दी है। वे अधिकारियों से कह रहे हैं कि पैसे कहां से आ रहे हैं। मेरे भाई-बहनों, जब कमलनाथ सवा साल मुख्यमंत्री थे तो रोते ही रहते थे। मैं क्या करूं, मेरे पास पैसे ही नहीं हैं। लेकिन मामा छाती ठोककर कहता है कि मेरे पास पैसों की कमी नहीं है। जनता की सेवा के लिए ही यह सरकार है।

Trending Videos


उन्होंने जनता को सुविधा नहीं दी, इसीलिए कुर्सी से उतर गए। मैं आप सभी से कहना चाहता हूं इन कांग्रेसियों के बहकावे में मत आना। ये चुनाव आते ही झूठ-फरेब करने लगते हैं और सत्ता में आने के बाद जनता को ही भूल जाते हैं। आपकी सेवा करने वाली जनहितैषी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनाना है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के विदिशा के गंजबासौदा पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं उषा ठाकुर ने भी संबोधित किया। इससे पहले यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के विकास के लिए पैसों की कमी कभी आड़े नहीं आएगी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरी लाडली बहनों आपने जो मुझे रक्षासूत्र बांधा है, मैं उसकी कसम खाकर कहता हूं कि कभी भी आपकी आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। मेरे प्रदेशवासियों यदि आपके लिए मुझे मरना भी पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा। मैं अपने प्रदेश की तरक्की के लिए हर वह प्रयास करूंगा जो जरूरी है। प्रदेश के विकास कार्यों के लिए पैसे की कमी नहीं आने दूंगा। बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की। आज मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मुझसे ज्यादा भाग्यशाली दुनिया में शायद ही कोई भाई होगा, जिसकी एक करोड़ 32 लाख बहनें हैं। मैं इन बहनों के लिए कुछ कर पा रहा हूं यह मेरा सौभाग्य है।

आने वाले समय में मेरी बहनों को हर महीने तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसान और गरीबों की जिंदगी सुधारने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। किसानों के हित में किसान निधि फसल बीमा आदि जैसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं क्या कांग्रेस यह सब नहीं कर सकती थी, बिल्कुल कर सकती थी लेकिन उसकी नियति में खोट था इसलिए इस प्रकार की योजनाएं नहीं बनाई।

कांग्रेसियों की नियत में खोट था इसलिए योजनाओं को किया बंद
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कांग्रेसियों की नियत में तो इतना खोट है कि जब वे केवल 15 महीने के लिए सत्ता में आए तो उन्होंने ने हमारी तमाम योजनाएं बंद कर दी। लेकिन जैसे ही जनता को इनकी नियति का पता चला तो जनता ने इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। कमलनाथ जी ने जिन योजनाओं को बंद किया था उनको हमने दोबारा से चालू कर दिया। हमने केवल पुरानी ही योजनाओं को चालू नहीं किया बल्कि कुछ नई योजनाएं भी लेकर आए, जिनका लाभ आप लोगों को मिल रहा है। मैं एक बात आपसे फिर कहना चाहता हूं कि इसे अच्छे से मन में बिठा लो कि ये कांग्रेसी फिर आएंगे, आपसे झूठे वादे करेंगे, कसमें खाएंगे और जैसे ही सत्ता में आएंगे सब भूल जाएंगे। इसलिए इनके बहकावे में मत आना केवल कमल निशान वाला ही बटन दबाना। 

विकास कार्यों के आधार पर आपके पास आशीर्वाद लेने आए हैं : डॉ. नरोत्तम मिश्रा
प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी पिछले 18 साल से हर चुनाव से पूर्व जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं और यह जन आशीर्वाद यात्रा आप सबका आशीर्वाद लेने के लिए निकली जाती है। आज यह यात्रा गंजबासौदा में आपका आशीर्वाद लेने के लिए आई है। कहने के लिए तो शिवराज सिंह चौहान जी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वे हम सबके परिवार के एक सदस्य हैं। शिवराज जी देश के ऐसे इकलौते मुख्यमंत्री हैं, जिनका प्रदेश की जनता से एक नाता है, बहन, भाई, भांजा-भांजी, बेटे का और वे यह जिम्मेदारी बखूबी निभाते भी हैं।

ऐसे हमारे मुख्यमंत्री हर समय यही प्रयास में रहते हैं कि उनके प्रदेश के लोग खुश रहें, प्रसन्न रहें और उनकी परेशानियां दूर हों। इसी के लिए मुख्यमंत्री दिन-रात मेहनत करते हैं और नई-नई योजनाएं बनाते हैं। इन योजनाओं का लाभ भी प्रदेशवासियों को मिलता है। आज लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों का भाग्य बदलने वाली योजना है। इस योजना से बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी। 

यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
जन आशीर्वाद यात्रा का प्रारंभ विदिशा जिले के बसौदा से हुआ। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। कुछ स्थानों पर लोगों ने जेसीबी पर सवार होकर यात्रा पर पुष्पावर्षा की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व यात्रा प्रभारी रणवीर सिंह रावत, विधायक सीमा जैन, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, रविंद्र सिंह चौहान, हरि सिंह सप्रे, गोविंद पटेल, प्रमोद शर्मा, श्यामलाल पंथी, दौलत राम, नेमीचंद जैन, मधुलिका सज्जन अग्रवाल, निर्वेश मीना, देवेंद्र रघुवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed