Vidisha News: शीतला शक्ति धाम में मासूम के गले से कटर से काटा जेवर, सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर
गंजबासौदा के शीतला शक्ति धाम में दर्शन करने आए परिवार के 4 वर्षीय बच्चे के गले से शातिर बदमाश कटर से सोने-चांदी के आभूषण काटकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित प्रसिद्ध शीतला में आस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन करने आए एक परिवार के 4 वर्षीय बच्चे के गले से एक शातिर बदमाश ने कटर से सोने-चांदी के आभूषण काट लिए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें आरोपी की करतूत और उसके भागने का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, एक परिवार शीतला माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचा था। माता-पिता पूजा में व्यस्त थे, जबकि उनका मासूम बच्चा मंदिर परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान मंदिर के एक पिलर की आड़ में पहले से मौजूद युवक बच्चे के पास पहुंचा और उसे बहलाने लगा। मौका मिलते ही उसने बच्चे के गले में पहने आभूषण को कटर से काटकर अपनी जेब में रख लिया और वहां से तेजी से फरार हो गया।
कुछ देर बाद जब माता-पिता की नजर बच्चे के खाली गले पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल मंदिर समिति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पूरी घटना सामने आ गई। फुटेज में आरोपी बच्चे के पास बैठा नजर आता है और कुछ ही सेकंड में आभूषण काटकर मंदिर परिसर से बाहर भाग जाता है। मंदिर के मुख्य द्वार से निकलते समय भी वह कैमरे में कैद हुआ है।
पढ़ें: एम्स की सीलबंद पीएम रिपोर्ट सीबीआई को मिली, अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा जांच की दिशा; जानें
मंदिर समिति के प्रबंधक ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई श्रद्धालुओं ने बच्चों के गले से जेवर चोरी होने की शिकायत की थी, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। इस बार सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा और हुलिया स्पष्ट दिखाई दे रहा है। समिति ने फुटेज के साथ गंजबासौदा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपी ने पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X