सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Minor girl brutalized in Vidisha, secret revealed when she experienced labor pain

MP News: 13 साल की नाबालिग गैंगरेप के बाद गर्भवती हुई, पांच आरोपियों ने किया था दुष्कर्म, एक की उम्र 80 साल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Sun, 04 Aug 2024 09:28 AM IST
विज्ञापन
सार

सिरोंज एसडीओपी मनीष राय ने बताया कि आरोपियों के दुष्कर्म करने के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। अब वह डिलीवरी की स्थिति में है। पीड़िता से गैंगरेप करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी की उम्र करीब 80 साल है।

Minor girl brutalized in Vidisha, secret revealed when she experienced labor pain
प्रसूति विभाग जिला विदिशा
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इससे पीड़िता गर्भवती भी हो गई। घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने 21 जून केस दर्ज कराया था।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बताया कि करीब 7-8 महीने पहले उनकी बेटी स्कूल जा रही थी। रास्ते में वह कुछ सामान लेने के लिए रुकी तो कुछ आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों के डर से उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं थी। लेकिन, उसके छह महीने के गर्भवती होने पर मामले की जानकारी लगी। पूछतताछ करने पर बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वे थाने में केस दर्ज कराने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अंसार, पन्नालाल, परसादी, धनश्याम और बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है।  

सिरोंज एसडीओपी मनीष राय ने बताया कि आरोपियों के गैंगरेप करने के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। जब वह थाने पहुंची थी, तब वह छह महीने की गर्भवती थी। अब वह डिलीवरी की स्थिति में है। पीड़िता से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से एक आरोपी की उम्र करीब 80 साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed