{"_id":"653277fb2df4b50b40067813","slug":"mp-election-bjp-workers-distributed-sarees-before-cm-shivraj-meeting-in-sironj-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: सीएम शिवराज की सभा से पहले बांटी जा रही थीं साड़ियां, प्रशासन ने की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: सीएम शिवराज की सभा से पहले बांटी जा रही थीं साड़ियां, प्रशासन ने की जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभा की। सभा से पहले भीड़ इकट्ठा करने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साड़ियां बांटी, जिसकी भनक लगते ही प्रशासन ने साड़ियों की जब्त कर लिया।
साड़ियां जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता के पालन में प्रशासन अपनी नजरें पार्टियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर बनाए हुए है। राजनैतिक पार्टियों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं, जिनके पक्ष में चुनाव-प्रचार के लिए बड़े-बड़े नेताओं ने कमान संभाल ली है।
Trending Videos
वहीं, सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लटेरी क्षेत्र में पहुंचे। इस कार्यक्रम के ठीक पहले गुरुवार देर रात लटेरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए साड़ियां बांटने का सिलसिला शुरू किया, जिसकी भनक लगते ही लटेरी का स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और कांग्रेस की शिकायत पर बड़ी मात्रा में साड़ियां जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता लटेरी क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को साड़ियां बांट रहे थे और आज के कार्यक्रम में आने की अपील कर रहे थे। इसी बीच किसी व्यक्ति ने स्थानीय प्रशासन को इस बात की सूचना दे दी। जब इस बात की भनक बीजेपी कार्यकर्ताओं को लगी कि स्थानीय प्रशासन को सूचना मिल गई है तो उन्होंने साड़ियों का बोरा एक जगह छुपा दिया। लेकिन छुपी हुई साड़ियों का बोरा स्थानीय प्रशासन की नजरों से नहीं बच सका और स्थानीय प्रशासन ने बड़ी संख्या में साड़ियां जब्त कर ली।
लटेरी एसडीएम निकिता तिवारी ने कहा कि आचार संहिता का पालन करने के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं। बीती रात सिरोंज विधानसभा क्षेत्र की तीन गलियों में एफएसटी टीम को कुछ पैकेट मिले हैं। इसमें करीब तीन सौ साड़ियां थीं। जिन्हें जब्त किया गया है। थाने पर सूचना दी गई है।

कमेंट
कमेंट X