सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP Election: Digvijay says BJP is dividing Hindus in name of Ram, we will fill vacant posts after forming govt

MP Election: दिग्विजय बोले- BJP राम के नाम पर हिंदू-हिंदू को बांट रही, हम सरकार बनने पर खाली पड़े पद भरेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Nov 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

MP Election 2023: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने विदिशा में कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर भड़का रही है। पहले जो अंग्रेजों के समय में होता था, आज भाजपा वही कर रही है। पहले हिंदू और मुसलमान को बांटा जाता था, अब हिंदू-हिंदू को राम के नाम पर बांटा जा रहा है।
 

MP Election: Digvijay says BJP is dividing Hindus in name of Ram, we will fill vacant posts after forming govt
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को विदिशा के लटेरी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला। दिग्विजय ने कहा कि विदिशा में शिवराज सिंह चौहान खेती से एक एकड़ में दो करोड़ रुपये कमाते हैं। कोई देश भर में ऐसा किसान आज तक मुझे नहीं मिला जो एक एकड़ की जमीन से दो करोड़ रुपये कमाता हो।

Trending Videos


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर भड़का रही है। पहले जो अंग्रेजों के समय में होता था, आज भाजपा वही कर रही है। पहले हिंदू और मुसलमान को बांटा जाता था, अब हिंदू-हिंदू को राम के नाम पर बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सरकार आने पर खाली पड़े सभी पदों को भरा जाएगा’
आमसभा के दौरान दिग्विजयसिंह ने कहा कि आने वाले विधनसभा चुनाव में पोलिंग के नतीजे तय करेंगे की कौन सा नेता कितने पानी में है। अपने भाषण के दौरान दिग्विजय सिंह ने व्यापम पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में दो लाख सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं। कांग्रेस की सरकार आई तो खाली पड़े हुए सभी पदों को भरा जाएगा और पूरी ईमानदारी बरती जाएगी। राजस्थान सरकार की तर्ज पर आयुष्मान कार्ड से पांच लाख की जगह 25 लाख रुपये तक का इलाज कराया जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में आवास (कुटी) बनाने के लिए अब ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed