सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP LS Election: Shivraj carried Lord Mahavir's palanquin on his shoulder in Vidisha

MP LS Election: विदिशा में शिवराज ने अपने कांधे पर उठाई भगवान महावीर की पालकी, साधना सिंह भी हुई शामिल

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी बनाए गए हैं। ऐसे में वे किसी न किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए लोगो के बीच पहुंचते नज़र आ रहे हैं। रविवार को जैन समाज के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ शामिल हुए। 

MP LS Election: Shivraj carried Lord Mahavir's palanquin on his shoulder in Vidisha
विदिशा में जैन समाज के आयोजन में पालकी उठाते शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वा विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ विदिशा पहुंचे, जहां वे महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए और इस दौरान उन्होंने भगवान महावीर की पालकी भी अपने कांधे पर उठाई।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक रविवार को मध्यप्रदेश के विदिशा में जैन समुदाय द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में चल समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भगवान महावीर को पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराकर उनकी पूजा अर्चना की गई। जैन समाज के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ शामिल हुए। जहां उन्होंने एक और मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और चल समारोह में निकाली जा रही भगवान महावीर की पालकी को भी अपने कांधों पर उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी बनाए गए हैं। ऐसे में वे किसी न किसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए लोगो के बीच पहुंचते नज़र आ रहे हैं। वहीं उनका यह अंदाज आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जिसकी चर्चाएं भी खूब हो रही है। वहीं जैन समाज के जिलाध्यक्ष बसंत जैन ने बताया कि समस्त जैन समाज चल समारोह निकाला गया था। इसमें अहिंसा वा जीयो और जीने दो का संदेश दिया गया और इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed