{"_id":"65ed91be67236bf1910f8a7d","slug":"mp-news-after-talking-about-leaving-home-are-these-mlas-now-talking-about-leaving-the-world-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: घर छोड़ने की बातों के बाद अब दुनिया छोड़ने की बात कर रहे ये विधायक? जानें इसके पीछे की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: घर छोड़ने की बातों के बाद अब दुनिया छोड़ने की बात कर रहे ये विधायक? जानें इसके पीछे की वजह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Mar 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें विधायक अपने स्वास्थ्य की जानकारी व उनके स्वर्गीय भाई पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के बुलावे का हवाला देते हुए नजर आ रहे हैं।
विदिशा विधायक उमाकांत शर्मा का वीडियो सामने आया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमाकांत शर्मा एक बार फिर से चर्चा में है। अबकी बार उन्होंने लोगों को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है वजह!
दरअसल सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो वायरल किया गया है, जिसमें विधायक अपने स्वास्थ्य की जानकारी व उनके स्वर्गीय भाई पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के बुलावे का हवाला देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें इसके पूर्व में वे घर छोड़ने और एसडीएम के पैर छूने को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। ऐसे में अब उनका यह गमगीन वीडियो बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर रहा है।
दरअसल वायरल विडियो में विधायक कह रहे हैं कि मेरा लगातार बीपी बढ़ रहा है इस कारण न तो में किसी का फोन उठा पा रहा हूं, न किसी से मुलाकात कर पाऊंगा। इसलिए फोन लगाकर परेशान न हों। हो सकता है मुझे स्वर्गीय लक्ष्मीकांत जी का बुलावा आ रहा हो। आप सब स्नेह बनाए रखें और मुझे रास्ता बताते रहें मैं अच्छे रास्ते पर चलूंगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X