सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP News Illegal brick kilns are being operated in Vidisha Municipal Area

MP News: विदिशा नगर पालिका क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध ईंट-भट्ठे, एसडीएम ने जांच करवाने की बात कही

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

विदिशा नगर पालिका क्षेत्र में अवैध ईंट-भट्ठे संचालित हो रहे हैं। मामले में एसडीएम ने जांच करवाने की बात कही है।

MP News Illegal brick kilns are being operated in Vidisha Municipal Area
अवैध ईंट-भट्ठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा-बेतवा नदी त्रिवेणी घाट के आसपास विदिशा नगर पालिका क्षेत्र में ईंट-भट्ठे अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। ये भट्टा संचालक शासकीय भूमि से ही मिट्टी निकाल रहे हैं और सरकारी जमीन पर ही लंबे चौड़े भट्ठे लगा रहे हैं।

Trending Videos


बिना अनुमति ईंट-भट्टे चलाने वाले संचालक न सिर्फ उस क्षेत्र के पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं। बल्कि वहां पनपने वाली वन्य संपदा को भी नष्ट कर रहे हैं। विदिशा नगर पालिका क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में संचालित होने वाले भट्टों पर किसी जिम्मेदार की नजर न जाना, कई सवालों को जन्म दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, राजस्व और नगर पालिका अमले की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ईंट-भट्ठे संचालक नदी के पास से ही मिट्टी को खोदकर ईंट का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और नदी का बहाव प्रभावित हो सकता है।  बारिश की स्थिति में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। जब इस विषय में विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा से बात की तो उन्हें कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed