सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   MP News Income tax raid at house of Azam Khan close aide and former

MP News: आजम खान के करीबी और सपा के पूर्व सांसद मुनव्वर सलीम के घर आयकर छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आजम खान के करीबी रहे दिवंगत चौधरी मुनव्वर सलीम के घर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। विभाग ने सुबह पांच बजे बड़ा बाजार इलाके में उनके ठिकाने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें बड़ी संख्या में यूपी पुलिस लेकर पुलिस जवान भी वहां सशस्त्र रूप से तैनात रहे।

MP News Income tax raid at house of Azam Khan close aide and former
पूर्व सांसद मुनव्वर सलीम और आजम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आयकर विभाग ने सपा के पूर्व सांसद मुनव्वर सलीम के विदिशा स्थित घर पर भी छापा मारा है। बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पुलिस के साथ विभाग ने यह कार्रवाई की है। मुनव्वर सलीम का चार साल पहले निधन हो चुका है। उनके बेटे विदिशा में रहते हैं, जिनके घर पर छापे मारे गए हैं। 

Trending Videos


बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे आयकर विभाग की टीम चौधरी मुनव्वर सलीम के घर पहुंची। विदिशा के बड़ा बाजार क्षेत्र के डंडापुरा में मुनव्वर सलीम का घर है। वहां सलीम के बेटों के अलावा उनके दो भाई रहते हैं। आयकर की टीम ने उनके घर पहुंचकर भी दस्तावेजों की जांच की। टीम ने स्थानीय पुलिस को सिर्फ शहर में आने की सूचना दी थी। बाहर से लोगों को घर में प्रवेश नहीं दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आजम खान के ठिकानों पर मारे हैं छापे
उत्तर प्रदेश के सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। एक टीम मध्य प्रदेश के विदिशा में भी जांच कर रही है। चौधरी मुनव्वर सलीम समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रहे हैं। छापेमारी यूपी के रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, लखनऊ और सीतापुर के साथ ही मध्य प्रदेश के विदिशा समेत अन्य शहरों में भी हुई है। छापे मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की गतिविधियों को लेकर पड़े हैं। यूपी के रामपुर में आजम खान के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने साल 2006 में रामपुर में मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।

2012 में उप्र से बने राज्यसभा सदस्य
चौधरी मुनव्वर सलीम का करीब चार साल पहले निधन हो गया था। वह 66 साल के थे। वह विदिशा से रहने वाले थे। विदिशा से दो बार लोकसभा और सिरोंज से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। मुनव्वर को रघु ठाकुर और जॉर्ज फर्नांडिस का करीबी माना जाता था। रघु ठाकुर के कहने पर ही चौधरी को 2012 में उप्र से राज्यसभा सदस्य बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed