फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Betwa River is in a ferocious state, raising the risk of flooding in the district

बेतवा का विकराल रूप: विदिशा जिले में बाढ़ का खतरा गहराया, सड़कें डूबीं, निचले गांवों से रेस्क्यू जारी

Mon, 10 Aug 2026 05:06 PM IST
विदिशा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 05:06 PM IST
सार

विदिशा में लगातार बारिश से बेतवा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात हैं। सड़कें और पुल डूब गए हैं। SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। विदिशा-बासौदा मार्ग बंद है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
The Betwa River is in a ferocious state, raising the risk of flooding in the district
विदिशा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदिशा जिले में दो दिन की लगातार बारिश ने बेतवा को उग्र कर दिया है। सोमवार शाम तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। निचले मोहल्ले पानी में डूब गए और पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बेतवा के तेज बहाव ने किनारे बसे इलाकों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। कई जगह सड़कें और पुल-पुलिया पानी में डूब गईं। कुछ गांवों से आए वीडियो में लोग कमर तक पानी और तेज धार के बीच फंसे दिखे। ऐसी जगहों पर पुलिस और SDRF की टीम रस्सियों और नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित निकाल रही है। घरों में घिरे बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिकता से बाहर लाया गया। सबसे बड़ा असर यातायात पर पड़ा है। विदिशा से बासौदा जाने वाला मुख्य मार्ग दोनों तरफ से बंद कर दिया गया है। सड़क पर 4 फीट तक पानी बह रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-एमपी में हादसा: बारिश के बीच लिया एक फैसला और बह गई पूरी कार, नौ की मौत; परिवार वालों को चार लाख की मदद
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरवाई क्षेत्र में भी बेतवा का पानी तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन का अनुमान है कि अगर बारिश इसी रफ्तार से हुई तो विदिशा और बीना के बीच का सड़क संपर्क भी टूट सकता है। इससे जिले की सप्लाई चेन प्रभावित होने का डर है। बेतवा के उफान से जिले के लगभग सभी विकासखंडों में स्थिति संवेदनशील हो गई है। नदी-नाले उफान पर हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव लगातार बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी SDM, तहसीलदार और BDO को अपने-अपने मुख्यालय पर डटे रहने को कहा गया है। उन्हें 24 घंटे मॉनिटरिंग, राहत सामग्री की तैयारी और आपात स्थिति में तुरंत रेस्क्यू करने के आदेश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। नदी, पुल और जलभराव वाले स्थानों के पास बिल्कुल न जाएं। बहते पानी को पार करने की कोशिश जानलेवा हो सकती है। SDRF, होमगार्ड, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। नावों से गश्त की जा रही है और जिन घरों में पानी भर गया है वहां से लोगों को निकाला जा रहा है।

बारिश से हाल बेहाल कई जगह के रास्ते हुए बंद

बारिश से हाल बेहाल कई जगह के रास्ते हुए बंद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed