सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha Factory Fire: Massive Fire Broke Out in chemical factory of EX Vidisha MLA Bhargava MP News in Hindi

MP: विदिशा के पूर्व विधायक भार्गव की केमिकल फैक्टरी में लगी आग, दमकल की गाड़ियां काबू पानी में जुटीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Jun 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Vidisha Fire Accident: एसपी दीपक शुक्ला ने भी बताया कि फैक्टरी के अंदर किसी व्यक्ति के होने की जानकारी नहीं है। आग की वजह से काला धुआं उठ रहा है और वह जहरीला है। ऐसे में लोगों को उससे बचने की हिदायत दी गई है। जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

Vidisha Factory Fire: Massive Fire Broke Out in chemical factory of EX Vidisha MLA Bhargava MP News in Hindi
10 किमीटर दूर से दिखाई दे रहा धुआं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा के पूर्व विधायक शशांक भार्गव की पीतल मिल स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। सुबह लोगों ने फैक्टरी से धुआं निकलते देखा तो घटना की जानकारी लगी। सूचना पर कलेक्टर, एसपी और एसडीएम समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल फायर बिग्रेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फोम का प्रयोग कर भी आग पर काबू पाया जा रहा है। आग के भयानक रूप का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 8-10 किलोमीटर दूर से भी धुआं दिखाई दे रहा है।  

Trending Videos


कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि मंडीदीप, विदिशा बीना और भोपाल की इंडस्ट्रियल क्षेत्र से फोम वाली फायर ब्रिगेड को बुलाया गया है। आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके इसके लिए अदानी विल्मर और बीना रिफाइनरी से भी दमकलों को बुलवाया गया है। कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि, एहतियातन अस्पताल और अन्य जगहों को अलर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी दीपक शुक्ला ने भी बताया कि फैक्टरी के अंदर किसी व्यक्ति के होने की जानकारी नहीं है। आग की वजह से काला धुआं उठ रहा है और वह जहरीला है। ऐसे में लोगों को उससे बचने की हिदायत दी गई है। जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed