सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha: Five year old Sajid's head was stuck in a steel grate for an hour, it was removed with a cutter.

Vidisha: एक घंटे तक स्टील की गगरी में फंसा रहा पांच साल के साजिद का सिर, कटर से काटकर निकाला

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार

विदिशा जिले में एक बच्चे ने अपना सिर स्टील की गगरी में फंसा लिया। उसे निकलवाने में पुलिस को भी पसीना आ गया। पुलिस की मिन्नतों के बाद वेल्डिंग शॉप संचालक ने गगरी को कटर से काटा, तब कहीं जाकर बच्चे का सिर निकल सका। 

Vidisha: Five year old Sajid's head was stuck in a steel grate for an hour, it was removed with a cutter.
विदिशा में गगरी में फंसा बच्चे का सिर मशक्कत के बाद निकाला जा सका। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा जिले में एक बच्चे ने स्टील की गगरी में सिर फंसा लिया। काफी मशक्कत के बाद भी उसे निकाल नहीं सका। इस दौरान उसका मुंह भी लहूलुहान हो गया। बाद में कटर से गगरी काटी गई और बच्चे का सिर निकाला गया।
Trending Videos


बता दें कि विदिशा जिले की लटेरी तहसील के अंतर्गत आने वाले मुरवास में रहने वाला हबीब खान का लगभग 5 वर्षीय बेटे साजिद ने पानी पीने के लिए स्टील के गगरी के अंदर मुंह डाल दिया। इससे उसका सिर गगरी में फंस गया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन सकते में आ गए। उन्होंने तमाम कोशिशें कीं पर बच्चे का सिर नहीं निकाल सके। जिसके पश्चात परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टर सक्सेना ने थाना प्रभारी बीडी सिंह को इसकी जानकारी दी। पुलिस बच्चों को लेकर गांव में ही वेल्डिंग की दुकान पर पहुंची, जहां वेल्डिंग कटर दुकान संचालक कलीम ने भी बालक का सिर निकालने से मना कर दिया। इस बीच बच्चा लगातार रो रहा था और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने वेल्डिंग दुकान संचालक कलीम को विश्वास दिलाया। तब कहीं जाकर कलीम ने मशीन के सहारे 15 मिनट में गगरी का तालिका हिस्सा काटकर बच्चे का सर सुरक्षित गगरी बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed