{"_id":"64ee153530f07d31af0ee2d5","slug":"vidisha-hearing-of-woman-was-not-held-in-kotwali-reached-the-public-hearing-by-pouring-kerosene-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: कोतवाली में नहीं हुई महिला की सुनवाई, आग लगाने की नीयत से खुद पर केरोसीन डालकर जनसुनवाई में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: कोतवाली में नहीं हुई महिला की सुनवाई, आग लगाने की नीयत से खुद पर केरोसीन डालकर जनसुनवाई में पहुंची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में सुनवाई नहीं होने के चलते महिला ने आग लगाने की नीयत से अपने ऊपर केरोसीन का तेल डाल लिया। फिर जिला मुख्यालय पर चल रही जनसुनवाई में पहुंच गई।
पीड़ित महिला और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जनसुनवाई के दौरान विदिशा के कुम्हार गली में रहने वाली महिला ने अपने ऊपर केरोसीन का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। महिला वैजयंती बाई प्रजापति का कहना है कि कुछ महीने पहले उनके बेटे की मुख्य बाजार में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन उनके परिजन आज भी लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं।
Trending Videos
विदिशा के कोतवाली पुलिस थाने में धमकियों को लेकर आवेदन भी दिया गया था पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वैजयंती बाई ने बताया कि करीब एक महीने से आरोपियों के परिजनों के इसी डर से वह कहीं और रह रही थी। लेकिन जब वह वापस अपने घर आई तो उसी मोहल्ले में रहने वाले आरोपियों के पिता रिश्तेदार और अन्य लोग महिला पर कोर्ट में गवाही आरोपियों के पक्ष में देने के लिए दबाव बना रहे हैं। लगातार राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनका बेटा ही घर चलाता था, उसके जाने के बाद आर्थिक परेशानी आ गई है। आरोपियों की धमकी से और ज्यादा पीड़ित परिजन परेशान हैं। पुलिस सुनवाई नहीं होने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
जनसुनवाई में आई महिला में जब तेल जैसे पदार्थ की महक आई तो मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य अधिकारियों ने उसे रोका और उचित कार्रवाई की बात कही। दरअसल, कुछ महीने पहले कुम्हार गली में रहने वाली वैजयंती प्रजापति के बेटे की बीच बाजार हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपीयों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। लेकिन आरोपी के परिवारजन राजीनामा के लिए धमकी दे रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X