सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha: Hindus will not be able to worship in Bijamandal, Collector cited ASI's 'Mosque' notification.

Vidisha: बीजामंडल में हिंदू नहीं कर पाएंगे पूजा, कलेक्टर ने दिया ASI के 'मस्जिद' नोटिफिकेशन का हवाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
सार

विदिशा के बीजामंडल में पूजा को लेकर हिंदुओं को निराशा हाथ लगी है। हिंदू समूह ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने बीजमंडल को नागपंचमी के दिन खोलने की मांग की थी। कलेक्टर ने एक नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा कि बीजामंडल एक मंदिर नहीं बल्कि मस्जिद है।

Vidisha: Hindus will not be able to worship in Bijamandal, Collector cited ASI's 'Mosque' notification.
विदिशा का बीजामंडल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिला प्रशासन ने 11वीं सदी की बीजामंडल संरचना में हिंदुओं को पूजा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग (ASI) के एक नोटिफिकेशन का हवाला दिया, जिसमें बीजमंडल को 'मस्जिद' घोषित किया गया है।
Trending Videos


हिंदू समूह ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने बीजमंडल को नागपंचमी के दिन खोलने की मांग की थी, जब सांपों की पूजा की जाती है। कलेक्टर वैद्य ने यह ज्ञापन ASI को भेजा, जिसने 2 अगस्त को 1951 के गजट नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा कि बीजमंडल एक मंदिर नहीं बल्कि मस्जिद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर वैद्य ने पीटीआई को बताया कि ASI इस संरचना का संरक्षक है, इसलिए उन्होंने ज्ञापन ASI को भेजा ताकि वे इस पर निर्णय ले सकें।



हिंदू समूह के नेता शुभम वर्मा ने पीटीआई को बताया, "हम पिछले 30 सालों से नागपंचमी पर यहाँ पूजा करते आ रहे हैं, लेकिन कभी किसी ने नहीं कहा कि यह मस्जिद है और मंदिर नहीं है।" वर्मा ने कलेक्टर का पत्र और ASI का गजट नोटिफिकेशन दिखाते हुए कहा कि ASI की इस घोषणा से हिंदुओं की भावनाएँ आहत हुई हैं।

क्या है विवाद?
विदिशा जिले का बीजा मंडल का खास महत्व है। यहां के मंदिर में हर साल नाग पंचमी के मौके पर हिंदू धर्म के लोग पूजा करते आ रहे हैं। साल में एक बार होने वाली ये पूजा मंदिर के बाहर काफी सालों से होती आ रही है। इस बार नाग पंचमी के मौके पर हिंदू संगठन में मंदिर के अंदर पूजा के लिए अनुमति मांगी थी। इस पर ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने पत्र जारी करते हुए कहा कि बीजा मंडल मंदिर नहीं बल्कि मस्जिद है। साथ ही SP को निर्देश दिया है कि अगर कोई भी पूजा करने आए तो कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed