{"_id":"66652deda08b1dbbb5007428","slug":"vidisha-news-after-the-collision-the-bike-riding-youth-and-his-companions-beat-the-middle-aged-man-to-death-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला, स्कूटी से टक्कर के बाद हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: बाइक सवार युवक और उसके साथियों ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला, स्कूटी से टक्कर के बाद हुआ था विवाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 09 Jun 2024 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है। हादसे और मारपीट वाले स्थान पर सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने आएगा।
परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विदिशा जिले में शनिवार देर शाम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर इलाके में एक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक और उनके बुलावे पर आए कुछ अन्य युवकों ने स्कूटी सवार एसएटीआई कॉलेज में काम करने वाले 48 साल के मोहम्मद अजीज के साथ जमकर मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि युवकों ने उनका गला दबाया गया, छाती पर लात मारी। मारपीट में गुप्तांगों पर भी चोट पहुंचाई गई। परिचित ने घायल अजीज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मोहम्मद अजीज के परिजन सिविल लाइन थाना में इकट्ठे हो गए और मामले में शामिल पांचों आरोपियों की गिरफ्तार की मांग करने लगे।
Trending Videos
आज रविवार को मेडिकल कॉलेज में पीएम के दौरान परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों की काफी समझाइश और बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद परिजन माने और शव को कफन दफन करने के लिए लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने इस मामले में हत्या की बात करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हादसे और मारपीट वाले स्थान पर सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण सामने आएगा।

कमेंट
कमेंट X