सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Vidisha News Undertrial prisoner committed suicide in jail case was registered under sections of misconduct

Vidisha News: जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, दुराचार की धाराओं के तहत दर्ज था मामला

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 01 Jun 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी का दबाव बनाया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Vidisha News Undertrial prisoner committed suicide in jail case was registered under sections of misconduct
विदिशा जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विदिशा के जिला जेल में बंद माेनू चौकसे (23) फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहना खेजड़ा में रहने वाले मोनू पर युवती (19) के साथ दुराचार करने का मामला दर्ज हुआ था। बताया गया कि मई के पहले हफ्ते में युवती खुद विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में गर्भपात कराने पहुंची थी। उसके 10 दिन के बाद इस युवती को जहरीला पदार्थ खाने के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

Trending Videos


परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी का दबाव बनाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकार बताते हैं कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ था। युवती के परिजन इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विरोध में थे। मृतक मोनू के भाई ने युवती के परिजनों पर रुपये ठगने का आरोप भी लगाया। परिजनो ने बताया कि मोनू पर लड़की के पिता ने मारपीट करने के साथ काफी दबाव बनाया था। 10 से 15 लाख रुपये की मांग भी की गई थी। सामान्य परिवार होने के चलते यह राशि हम उन्हें नहीं दे सके, उसके बाद उन्होंने लड़की पर दबाव बनाकर थाने में दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। जिला जेल में तमाम अधिकारी मामले की पड़ताल में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अधीक्षक ने बताया कि आरोपी मोनू ने टॉयलेट में टेबल का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। चूकि उस पर धारा-376 का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसके चलते इस मामले की जांच न्यायाधीश द्वारा की जाएगी। केंद्रीय जेल भोपाल से भी अधीक्षक मामले की जांच के लिए विदिशा पहुंचे हैं। इस घटनाक्रम को लेकर सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि मोनू चौकसे पर 376 का मामला था। अनुसंधान कर उसे जेल भेजा गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें दो लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। इसकी जांच की जाएगी, मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज पीएम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed