{"_id":"64f45d7400d09930d3023255","slug":"vidisha-open-well-in-high-school-student-s-fear-to-play-on-the-ground-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidisha: हाईस्कूल ग्राउंड में खुला कुआं दे रहा है हादसे को आमंत्रण, शासन के निर्देशों की हो रही है अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidisha: हाईस्कूल ग्राउंड में खुला कुआं दे रहा है हादसे को आमंत्रण, शासन के निर्देशों की हो रही है अनदेखी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 03 Sep 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर तहसील में हाईस्कूल में खुला कुआं हादसों को आमंत्रित कर रहा है। अलग-अलग इलाकों में हुई घटनाओं को लेकर सरकार सख्त है। बार-बार निर्देश देने के बावजूद यहां हालात जस के तस हैं।
विदिशा के स्कूल में खुला कुआं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी की दूरी पर ग्यारसपुर तहसील में ग्राम बरखेड़ा गंभीर के हाई स्कूल में एक खुला कुआं हादसों को न्योता दे रहा है। बरसों से यह कुआं खुला हुआ है। इस कारण से स्कूली बच्चों की जान को खतरा बना रहता है। खतरे की वजह से बच्चे स्कूल के खेल मैदान पर खेल भी नहीं पाते।
Trending Videos
बरखेड़ा गंभीर के स्कूल में 108 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के मैदान में कई वर्षों से एक कुआं खुला हुआ पड़ा है। इस कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है। गिरने के डर से न तो बच्चे मैदान में खेल पाते हैं और न ही मैदान का कुछ और उपयोग होता है। स्कूल प्रबंधन और पंचायत ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार ने सभी पंचायतों को निर्देशित किया है कि खुले कुएं एवं बोरवेलों को ढंका जाए। इसके बाद भी प्रशासनिक लापरवाही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान में नहीं खेल पाते बच्चे
खुले कुएं में पानी भरा हुआ है। उसमें गिरने के डर से शिक्षक भी बच्चों को मध्यांतर में खेलने से रोकते हैं। अन्य गतिविधियां भी खेल के मैदान पर बच्चों को करने नहीं दी जाती। स्कूल के प्राचार्य सुनील शर्मा का कहना है कि जब स्कूल का इंटर होता है तो दो शिक्षकों को कुएं के पास खड़ा कर दिया जाता है। उनकी निगरानी के बिना बच्चों को खेलने नहीं दिया जाता।इससे कि मैदान में बच्चे खेलकूद सके। ग्राम पंचायत को भी लिखित में आवेदन दे चुके हैं लेकिन कुएं के ऊपर जाली नहीं लगवाई गई है।

कमेंट
कमेंट X