सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Vidisha News ›   Woman made allegations of torture, said- in-laws made her hostage in the house, forced her to drink poison

MP News: महिला ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, कहा- ससुराल वालों ने घर में बनाया बंधक, जबरदस्ती पिलाया जहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

विदिशा के जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि पांच लाख रुपये घर से लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। बंधक बनाया, मारपीट की गई और जबरदस्ती जहर पिलाया गया। 

Woman made allegations of torture, said- in-laws made her hostage in the house, forced her to drink poison
domestic violence
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा में महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ही ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की हालत खराब है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Trending Videos


महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उसका मायका सांची में है। ससुराल वालों ने पिछले तीन दिनों से उसे बंधक बनाकर रखा और लगातार मारपीट की गई। मायके से लगातार हर तीज त्योहार पर रुपये मांगने की प्रक्रिया चल रही थी। महिला ने बताया कि हाल ही में उनके पिता पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए हैं। उन्हें मिली राशि में से पांच लाख रुपयों की मांग पति बृजेश राठौर कर रहा है। राशि न लाने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं उनकी सास पदमाबाई और सगे बेटे को भी उनके खिलाफ बरगलाकर हमारे खिलाफ कर दिया। गुरुवार को उसे जहरीला पदार्थ जानबूझकर पिलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला ने बताया कि उसे पागल घोषित कर उसकी हत्या करने की साजिश की जा रही थी। जिल अस्पताल में उनके साथ मौजूद उनके भाई का कहना है कि उनकी बहन के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। उनके बहनोई बृजेश उर्फ बंटी राठौर शहर के जाने-माने व्यक्ति हैं जो पुलिस और जांच को प्रभावित कर सकते हैं। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed