सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Violence in anti-encroachment drive Station in-charge attacked with trident atmosphere tense

MP News: अतिक्रमण विरोधी अभियान में हिंसा; थाना प्रभारी पर त्रिशूल से वार, माहौल तनावपूर्ण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 24 May 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

शनिवार को मक्सूदनगढ़ के बस स्टैंड इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने जामनेर थाने के प्रभारी सुरेश कुशवाहा पर त्रिशूल से हमला कर दिया।
 

Violence in anti-encroachment drive Station in-charge attacked with trident atmosphere tense
आरोपी ने किया पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मक्सूदनगढ़ में शनिवार को बस स्टैंड इलाके में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी और भारी पुलिस बल वहां मौजूद थे। कार्रवाई के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने जामनेर थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा पर त्रिशूल से हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके हाथ में गहरी चोट आई है और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'ये मुस्लिम मोहल्ला! तिलक लगाकर आया तो उड़ा दूंगा', धमकी देकर आसिम ने नेता को जड़ा तमाचा; क्या है मामला?

हमले के बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम आगे भी चलती रहेगी और कानून तोड़ने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव जरूर है, लेकिन पुलिस का कहना है कि स्थिति अब काबू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed