फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   CoronaVirus: Bollywood Actor salman Khan and Virat Kohli with Anushka Sharma quit mumbai after lockdown

#LadengeCoronaSe: लॉकडाउन का एलान होते ही दबंग सलमान ने छोड़ी मुंबई, पीछे-पीछे पत्नी संग चले विराट

Thu, 26 Mar 2020 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 26 Mar 2020 07:26 PM IST
सार

  • बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा के साथ पनवेल के पास वाजेपुर स्थित अर्पिता फार्महाऊस पहुंचे
  • विराट अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अलीबाग के फार्म हाऊस गए

विज्ञापन
CoronaVirus: Bollywood Actor salman Khan and Virat Kohli with Anushka Sharma quit mumbai after lockdown
Salman Khan and Family - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

विस्तार

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉक डाउन होते ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई छोड़ दिया। बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से प्रसिद्ध सलमान खान ने मुंबई से दूर पनवेल के पास एक फार्महाउस पर अपना आशियाना बनाया है जहां वे 21 दिनों तक रहेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 14 अप्रैल तक यानी 21 दिन तक देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार की रात में ही सलमान खान अपनी बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा व अन्य परिवार के साथ पनवेल के पास वाजेपुर स्थित अर्पिता फार्महाऊस पर चले गए।
विज्ञापन


हालांकि सलमान के साथ उनके पिता सलीम खान फर्महाऊस पर नहीं गए। बताया गया कि उन्होंने इतने लोगों के साथ जाने की बजाए मुंबई स्थित अपने घर में ही रहना उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर ने लंदन से लौटने के बाद कई पार्टियों में हाजिरी लगाई थी।

कनिका को कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के बाद से बॉलीवुड में खलबली मच गई है। बॉलीवुड के अनेक अभिनेता और अभिनेत्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण होने की आशंका है। इसलिए अनेक लोगों ने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है।

CoronaVirus: Bollywood Actor salman Khan and Virat Kohli with Anushka Sharma quit mumbai after lockdown
Virat Kohli and Anushka - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

विराट भी पत्नी अनुष्का के साथ अलीबाग पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी लॉकडाउन के बाद मुंबई से बाहर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विराट अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ अलीबाग के फार्म हाऊस पहुंच गए हैं।

वहीं, बॉलीवुड के अनेक अभिनेता और अभिनेत्रियों में कोरोना वायरस के लक्षण होने की आशंका है। उसलिए अनेक लोगों ने खुद को आइसोलेशन में रख लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed