सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Mumbai: uttar bharatiya sangh bhavan in Mumbai will get tourist destination status

Mumbai: मुंबई में उत्तर भारतीय संघ भवन को मिलेगा पर्यटन स्थल का दर्जा

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 31 Aug 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Mumbai: हिंदीभाषी विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि मुंबई में हिंदीभाषियों ने अपनी मेहनत से अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए एक बड़े उत्तर भारतीय नेता पर कटाक्ष करते हुए हिंदीभाषी नेताओं को आपस में राजनीति नहीं करने की सलाह दी...

Mumbai: uttar bharatiya sangh bhavan in Mumbai will get tourist destination status
uttar bharatiya sangh bhavan mumbai - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हिंदीभाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ भवन को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलेगा। साथ ही, भवन के परिसर में लॉ कालेज और कौशल विकास केंद्र खोला जाएगा। राज्य के पर्यटन, कौशल विकास और महिला व बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मंगलवार को यह घोषणा की।

Trending Videos

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद शिंदे-फडणवीस सरकार में हिंदीभाषी विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मंगलवार को बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से उनका भव्य सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान लोढ़ा ने कहा कि मुंबई में हिंदीभाषियों ने अपनी मेहनत से अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए एक बड़े उत्तर भारतीय नेता पर कटाक्ष करते हुए हिंदीभाषी नेताओं को आपस में राजनीति नहीं करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोढ़ा ने कहा कि जिस तरह खून-पसीने से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ, इसी तरह स्वर्गीय आरएन सिंह के प्रयासों से उत्तर भारतीय संघ भवन खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संतोष सिंह की संघ भवन में लॉ कॉलेज खोलने की मांग को पूरा किया जाएगा। लोढा ने सुझाव दिया कि संघ भवन में मुंबई के विकास में योगदान देने वाली हस्तियों की प्रतिमा लगाकर उनके बारे में जानकारी प्रदान की जाए, इससे संघ भवन को एक पर्यटन केंद्र घोषित करने में आसानी होगी।

इस दौरान उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने हिंदी भाषी समाज से मंगल प्रभात लोढ़ा को कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया। सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में पहली बार किसी हिंदी भाषी को पर्यटन मंत्री बनाया गया है और हम चाहते हैं कि वे 10 साल तक इसी पद पर विराजमान रहें। कार्यक्रम को पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक राजहंस सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शारदा प्रसाद सिंह, अमरजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनिल गलगली, अजय सिंह, गायक सुरेश शुक्ला के अलावा बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन उत्तर भारतीय संघ के युवा अध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed