{"_id":"61f3b7e7290c826eca780bb8","slug":"mumbai-eight-crores-stolen-jewelry-store-10-people-arrested-in-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: ज्वैलरी स्टोर से आठ करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 10 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई: ज्वैलरी स्टोर से आठ करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 10 आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Fri, 28 Jan 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने परिसर में लगे सीसीटीवी के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर के साथ भी छेड़छाड़ की थी।
दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में एक आभूषण की दुकान में करीब आठ करोड़ की चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में एक आभूषण की दुकान से करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य का सोना चोरी करने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरी 14 जनवरी को हुई थी। जिसके बाद विशेष सूचना के आधार पर पुलिस की छह टीमों को उत्तर प्रदेश और राजस्थान भेजा गया था। जहां चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली।
Trending Videos
8 करोड़ के सोने गायब
पुलिस के अनुसार, चार आरोपियों ने भुलेश्वर में आभूषण की दुकान से कथित तौर पर 8 करोड़ रुपये मूल्य के लगभग 17.4 किलोग्राम सोना और गहने चुरा लिए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी से की छेड़छाड़
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने परिसर में लगे सीसीटीवी के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर के साथ भी छेड़छाड़ की थी, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को उनकी पहचान करने में मुश्किल हुई।
जांच के लिए छह टीमों को उत्तर प्रदेश और राजस्थान भेजा गया
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में विशेष जानकारी मिली, जिसके बाद छह टीमों को उत्तर प्रदेश और राजस्थान भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि हमने चोरी की गई संपत्ति 90 प्रतिशत से अधिक बरामद कर ली है। इसके अलावा मामले में शामिल दो और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।